Home Blog चक्रधर समारोह की तीसरी शाम छत्तीसगढ़ी गीतों से हुई संगीतमय शुरुआत

चक्रधर समारोह की तीसरी शाम छत्तीसगढ़ी गीतों से हुई संगीतमय शुरुआत

0
नीलेश जोगी म्यूजिकल ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी लोकधुनों से बांधा समां, गायकी और वाद्य यंत्रों ने बिखेरी मिठास

रायगढ़, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 41वें चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी शाम की शुरुआत नीलेश जोगी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय प्रस्तुति से हुई। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के साथ लोकप्रिय बॉलीवुड गीत भी प्रस्तुत किए। नीलेश जोगी और उनके साथी कलाकारों ने अपनी गायकी और वाद्य यंत्रों से छत्तीसगढ़ी लोकधुनों की मिठास बिखेरी। लोकगीतों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। रामलीला मैदान में मौजूद दर्शक कलाकारों के गीतों पर तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।

Ro.No - 13954/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here