Home Blog घरेलू विवाद : पिता ने बेटे पर किया जानलेवा हमला ! सिर...

घरेलू विवाद : पिता ने बेटे पर किया जानलेवा हमला ! सिर और हाथ पर किया ताबड़तोड़ वार, अपराध दर्ज

0

रायगढ़। रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लेबर कॉलोनी से एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। घरेलू मामूली सी बात को लेकर पिता ने घर में बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी खेल में पीड़ित का सिर और हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे मौके पर सनसनी फैल गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दहला देने वाली घटना बीते सोमवार 17 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:45 बजे की है।
समसुल हक अंसारी अपने बेटे परवेज अली से विवाद करते हुए गंदी-गंदी गालियां देने लगा। जब प्रवेज ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसे जान से खत्म करने की खुली धमकी देने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी समसुल हक अंसारी ने उसके हाथ में एक लोहे का सरिया और रॉड था, जिसे देखते ही पीड़ित के होश उड़ गए। इससे पहले कि प्रवेज कुछ समझ पाता या अपना बचाव कर पाता, आरोपी ने उसके सिर और बाएं हाथ पर लोहे के सरिए से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

Ro.No - 13954/82

इस बेरहमी से किए गए हमले में प्रवेज अली के सिर और हाथ से भारी खून बहने लगा और वह दर्द से तड़पते हुए मौके पर ही गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। खूनी संघर्ष के इस विकराल रूप को देखकर पीड़ित की पत्नी प्रवेज को बचाने के लिए बीच-बचव करने दौड़ी। लेकिन आरोपी की हैवानियत का दायरा इतना बढ़ चुका था कि उसने उसकी पत्नी को भी नहीं बख्शा और उसे भी धक्का-मुक्की कर डराने-धमकाने लगा। इस पूरी घटना ने आसपास के रहवासियों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित लहूलुहान हालत में जूटमिल थाना पहुंचा और अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। जिसपर जूटमिल पुलिस हरकत में आई और फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी समसुल हक अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले की जांच कार्यवाही जूटमिल पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here