Home छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा जब्त

गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा जब्त

0

एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

मुंगेली। जिले की चिल्फी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 653 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी विकासखंड के चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गातापार निवासी गुलाबा बाई मंगेश्कर के कब्जे से 1 किलो 849 ग्राम गांजा जब्त किया गया। वहीं दूसरे आरोपी अमित कुमार खाण्डे के पास से 1 किलो 804 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 653 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Ro.No - 13848/144

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here