- रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: बिलासपुर-चांपा मार्ग पर चौथी लाइन का काम शुरू, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द
- रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, बिलासपुर-चांपा मार्ग पर चौथी लाइन का काम शुरू
- फिलहाल रलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें रद की गई है
- विकास कार्य 22 जून 2026 से 5 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में संपादित होगा है।
छत्तीसगढ़ से रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिन असुविधाजनक हो सकते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य शुरू होने जा रहा है। यह कार्य 22 जून 2026 से 5 जुलाई 2026 तक अलग अलग चरण में होंगे.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं रेल परिवहन क्षमता में वृद्धि के लिए बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का कार्य लगभग 2135.34 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है. इस परियोजना के अंतर्गत अब तक 180 किलोमीटर से ज्यादा चौथी रेललाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है.

रद्द होने वाली गाड़ियां
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द
21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द
21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी
01 जुलाई 2026 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी
गंतव्य से पहले समाप्त व शुरू होने वाली गाड़ियां
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी.
बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध
कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी
गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी.



