Home Blog Rakhi Sawant को होगी जेल? सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, 4...

Rakhi Sawant को होगी जेल? सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, 4 सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश

0

Rakhi Sawant will be jailed? Big blow from Supreme Court, order to surrender in 4 weeks

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका देते हुए उनकी अग्रीम जमानत की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राखी को निचली अदालत में 4 सप्ताह के भीतर सरेंडर करने को कह दिया है। बता दें कि ये मामला अभिनेत्री राखी सावंत के पूर्व पति आदिल दुर्रानी से जुड़ा हुआ है। दरअसल, राखी पर अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी का अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप है। इसके बाद राखी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

Ro.No - 13759/82

ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर विवादों में हैं. एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Ex-husband Adil Khan Durrani) ने उनके खिलाफ अपना अश्लील वीडियो लीक (video leaked) करने को लेकर केस किया था. अब राखी ये मैटर सुप्रीम कोर्ट लेकर गई हैं. उन्होंने अग्रिम जमानत की मांग की है. राखी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए SC में याचिका दाखिल की है. 22 अप्रैल, सोमवार को राखी सावंत की याचिका पर सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं राखी
आदिल दुर्रानी का आरोप है राखी सावंत ने उनके कुछ निजी वीडियो लीक किए हैं. इसे लेकर उन्होंने FIR दर्ज कराई थी. इस केस के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राखी ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिला की थी. लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने राखी की इस याचिका को खारिज कर दिया था. अब सुप्रीम कोर्ट उनके हक में फैसला सुनाता है या नहीं, 22 अप्रैल को मालूम पड़ेगा.

कैसा था राखी सावंत का रिएक्शन ?
गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्जी में राखी सावंत ने कहा कि उन्हें परेशान करने, उन पर दबाव डालने, झूठे एवं फर्जी मामले में उन्हें फंसाने की एकमात्र मंशा से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राखी सावंत ने कहा कि यह प्राथमिकी कुछ नहीं बल्कि कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है और इसमें कोई दम नहीं है। उन्होंने अपने वकील के मार्फत जमानत याचिका दायर की थी।

इसके अलावा अदालत ने कहा था कि अभिनेत्री राखी द्वारा कथित रूप से ‘प्रसारित या प्रकाशित’ सामग्री न केवल ‘अश्लील है बल्कि पूरी तरह यौन सामग्री है’। इसने कहा, ‘तथ्यों, आरोपों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों पर विचार करने के बाद (अदालत इस राय पर पहुंची है कि) यह अग्रिम जमानत देने के लिए उपयुक्त मामला नहीं है।’

राखी पर लगी ये धाराएं
राखी सावंत बुरी तरह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। उन पर आदिल ने अपने प्राइवेट वीडियो लीक करने के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस पर IPC की धारा 500, धारा 34 और धारा 67 ए (इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्पष्ट यौन सामग्री प्रकाशित करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here