जुलाई महीने की शुरुआत देश के आम और खास नागरिकों के लिए राहत लेकर आई है। 1 जुलाई 2026 की सुबह एक साथ चार मोर्चों पर आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और प्राइवेट फ्यूल रिटेलर्स ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है।
आइए जानते हैं कि इस कटौती के बाद आपके शहर में क्या हैं नए दाम:
1. पहली राहत: 19 Kg कमर्शियल सिलेंडर 183 से ज्यादा सस्ता
कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 183 से अधिक की कटौती की है। इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,000 के नीचे आ गई है।

2. दूसरी राहत: 5 किलोग्राम वाला ‘छुटकू’ सिलेंडर भी हुआ सस्ता
सिर्फ बड़ा कमर्शियल सिलेंडर ही नहीं, बल्कि 5 किलोग्राम वाला छोटा (FTL) गैस सिलेंडर भी अब सस्ता हो गया है। IOCL के सूत्रों के मुताबिक, इसकी रिफिलिंग कॉस्ट में 13 की कटौती की गई है। बीते जून में मिडिल ईस्ट संकट के कारण दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 हो गई थी, जो अब घटकर 808.50 पर आ गई है।
3. तीसरी राहत: हवाई ईंधन (ATF) के दाम गिरे, सफर होगा सस्ता
हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी जुलाई की पहली तारीख गुड न्यूज़ लेकर आई है। विमान ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की घरेलू कीमतों में सीधे 5,000 प्रति किलोलीटर की बड़ी कटौती की गई है।
• नई कीमत: जेट फ्यूल के दाम 1.15 लाख प्रति किलोलीटर से घटकर अब 1.10 लाख प्रति किलोलीटर रह गए हैं। एटीएफ के दाम कम होने से आने वाले दिनों में विमान किराए में कमी देखने को मिल सकती है।
4. चौथी राहत: पेट्रोल 5 और डीजल 3 प्रति लीटर हुआ सस्ता
सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने भले ही अपने रेट्स में कोई बदलाव न किया हो, लेकिन प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज फ्यूल रिटेलर ‘नायरा एनर्जी’ (Nayara Energy) ने उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने पेट्रोल पंपों पर:
• पेट्रोल: 5 प्रति लीटर सस्ता कर दिया है।
• डीजल: 3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया है।
नोट: देश भर में नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं, जहां यह नई और घटी हुई कीमतें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी रूप से लागू हो गई हैं।



