Home Blog प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना

0
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
  • तर्रेम के रोशन बने ग्रामीण डिजिटल सेवाओं के सफल उद्यमी
  • सरकारी सहायता से शुरू किया ऑनलाइन सेंटर, गांव में ही मिल रही डिजिटल सुविधाएं

रायपुर, 23 जून 2026 सरकारी योजनाओं का सही लाभ और दृढ़ संकल्प किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बदल सकता है। बीजापुर जिले के तर्रेम (बसागुड़ा) निवासी युवा उद्यमी श्री रोशन इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत मिली वित्तीय सहायता से उन्होंने अपना रोशन ऑनलाइन सेंटर एवं फोटोकॉपी सेवा केंद्र शुरू किया और आज ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बन चुके हैं।

ग्रामीणों की जरूरत को समझकर शुरू किया व्यवसाय

Ro.No - 13848/144

सुदूर वनांचल क्षेत्र के गाँव तर्रेम और आसपास के गांवों में ऑनलाइन सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए श्री रोशन ने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बीजापुर से स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने लगभग 1.50 लाख रुपये की परियोजना तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक, बसागुड़ा शाखा में ऋण के लिए आवेदन किया।

पीएमईजीपी योजना से मिली आर्थिक मदद

बैंक द्वारा उनके प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें 35 हजार रुपये का अनुदान (सब्सिडी) भी प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन और अन्य आवश्यक उपकरण खरीदकर अपना व्यवसाय शुरू किया।

गांव में ही मिल रही डिजिटल सेवाएं

आज रोशन ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों को अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। इनमें आधार संबंधी सेवाएं, ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों की प्रिंटिंग, फोटोकॉपी, स्कैनिंग तथा अन्य डिजिटल सुविधाएं शामिल हैं। इन सेवाओं के लिए अब लोगों को दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ता, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बच रहे हैं।

स्वरोजगार के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

अपने व्यवसाय की सफलता से श्री रोशन न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उनका मानना है कि यदि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफल उद्यम स्थापित किए जा सकते हैं।

सरकारी योजनाओं के प्रति जताया आभार

श्री रोशन ने अपनी सफलता का श्रेय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बीजापुर तथा भारतीय स्टेट बैंक, बसागुड़ा शाखा को दिया। उन्होंने कहा कि शासन की वित्तीय सहायता और सहयोग ने उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

युवाओं के लिए प्रेरक संदेश

श्री रोशन युवाओं से अपील करते हैं कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को नई उड़ान दें।

रोशन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाएं ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here