Home छत्तीसगढ़ क्रेशर में एक महीला के मौत पर खनिज टीम की जांच उपरांत...

क्रेशर में एक महीला के मौत पर खनिज टीम की जांच उपरांत मित्तल स्टोन क्रेशर सील

0

दिलीप टंडन/सारंगढ के बिलाईगढ़ ईलाका में रामचंद्रो क्रेशर मशीन में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहाँ हादसा में काम करने वाली एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई हैं, बताया जा रहा कि घटना के बाद आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जा कर भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया हैं। महिला का नाम रमोतीन बाई कुर्रे टांडापारा निवासी बताया जा रहा है। महिला की मौत की खबर से कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने त्वरित संज्ञान लेते हुए खनिज अधिकारी श्री एचडी भारद्वाज के कार्रवाई के निर्देश दिए,खनिज अधिकारी श्री भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिजअमला द्वारा बिलाईगढ़ क्षेत्र में स्थित मित्तल स्टोन क्रेशर प्रो सुरेश अग्रवाल के दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान छ.ग .खनिज खनन परिवहन भंडारण नियम 2009 के शर्तों और नियमों का उल्लंघन पाया गया जिसमें भंडारण स्थल में फेसिंग तथा दीवारों का घेरा नहीं होना पाया गया स्थापित क्रेशर में डस्ट सेपरेशन हेतु कवर नहीं होना पाया गया मौका स्थल पर फर्स्ट ऐड बॉक्स एवं प्राथमिक सुरक्षा उपकरण नहीं पाया गाए इन सभी के संबंध में मित्तल स्टोन क्रेशर प्रो सुरेश अग्रवाल को नोटिस दिया गया तथा क्रेशर को सील कर बंद किया गया इस संबंध मे पांच दिवस भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर छत्तीसगढ़ खनिज खनन परिवहन भंडारण नियम 2009 के तहत एक पक्षीय करवाई किया जाएगा

Ro.No - 13759/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here