Home Blog खम्हरिया में अवैध शराब पकड़ाई,14.50 लीटर कच्ची शराब और 195 किलो महुआ...

खम्हरिया में अवैध शराब पकड़ाई,14.50 लीटर कच्ची शराब और 195 किलो महुआ लाहन जब्त

0

Illicit liquor seized in Khamharia, 14.50 liters of raw liquor and 195 kg of Mahua lahan confiscated

रायपुर / मुंगेली जिले के खम्हरिया गांव में आबकारी विभाग की टीम ने गांव से 14.50 लीटर कच्ची महुआ शराब और 195 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में की गई है।

Ro.No - 13759/82

कलेक्टर ने हाल ही में लौदा गांव में ‘‘आयुष्मान महाभियान’’ के तहत दौरा किया था, जहां ग्रामीणों ने खम्हरिया में कच्ची शराब की शिकायत की थी। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने आबकारी विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश जायसवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान रमाकांत जांगड़े से 09 लीटर, सत्तू बंजारे से 02 लीटर शराब और 195 किलोग्राम महुआ लाहन, तथा प्रीतम रात्रे से 03.50 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक श्री विशेन चंद्रवंशी, उप निरीक्षक श्रीमती पूर्णा बंजारे और उनकी टीम शामिल रही। आबकारी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि संबंधितों पर कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here