Home छत्तीसगढ़ भाटापारा शहर, हथबंद और निपनिया पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया संयुक्त...

भाटापारा शहर, हथबंद और निपनिया पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया संयुक्त आकस्मिक चेकिंग अभियान

0

 

● *भाटापारा, हथबंद एवं निपनिया रेलवे स्टेशनों में और संदिग्ध ठिकानों की सघन जांच*

Ro.No - 13759/82

 

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- दिनांक: 05 जून 2026- जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और आगामी दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में कल दिनांक 04-05.06.2026 की दरमियानी रात जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संवेदनशील इलाकों में औचक दबिश दी। सुरक्षा और सतर्कता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। इसके तहत निम्नलिखित थाना व सहायता केंद्र की टीमों ने एक साथ मोर्चा संभाला:

थाना भाटापारा शहर पुलिस

थाना हथबंद पुलिस

पुलिस सहायता केंद्र निपनिया

 

इस संयुक्त आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन भाटापारा, रेलवे स्टेशन हथबंद एवं निपनिया में सघन चेकिंग की।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

1. देर रात आने-जाने वाली ट्रेनों, प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों और स्टेशन परिसर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

2. यात्रियों के सामानों की सुरक्षा जांच की गई और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

3. स्टेशन के आसपास के ढाबों, होटलों और सुनसान इलाकों में भी पुलिस ने गश्त कर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।

सुरक्षा का अहसास कराना मुख्य उद्देश्य- पुलिस के अनुसार, इस आकस्मिक अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और रेल यात्रियों में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा अपराधियों व संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के हौसले पस्त करना है। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के औचक चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here