Home Blog समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार आईपीएल क्रिकेट मैंचों पर आनलाईन...

समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार आईपीएल क्रिकेट मैंचों पर आनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी सटोरिया को किया गया गिरफ्तार

0

पुलिस थाना भाटापारा शहर*,

● *”समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी*

Ro.No - 13759/82

● *आरोपी को रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का हिसाब किताब करते हुए रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार*

● *आरोपी सटोरिया से 01 मोबाइल, नगदी रकम ₹5780 एवं मोबाइल पर आईपीएल मैचों में लगाया हुआ ऑनलाइन सट्टा का स्क्रीनशॉट किया गया जप्त*

● *किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान*

सौरभ बरवाड़/भाटापारा-दिनांक 04.04.2026
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की *जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में *आज दिनांक 04.04.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास* में मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले एक आरोपी सटोरिया को गिरफ्तार किया गया है। *आरोपी से 01 मोबाइल, नगदी रकम ₹5780 एवं मोबाइल पर आईपीएल मैचों में लगाया हुआ ऑनलाइन सट्टा का स्क्रीनशॉट जप्त किया गया।* आरोपी सटोरिया के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत अपराध क्र. 121/2026 पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

आरोपी- अजय बतरा उम्र 44 साल निवासी गब्बर कालोनी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here