Home छत्तीसगढ़ अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन के लिए भाटापारा से 72...

अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन के लिए भाटापारा से 72 राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ

0

 

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन के लिए भाटापारा से 72 राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ रेलवे स्टेशन में बड़ी तादाद में उपस्थित राम भक्तों की उपस्थिती पर पूरा स्टेशन जय जय श्री राम, अयोध्या तो अभी झांकी है काशी मथुरा बाकी है जैसे नारों से गूंज रहा थाl
भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के मंडल अध्यक्ष मनेदर सिंह, डबलू सिंह, केजू राम बघेल, धनीराम साहू, तथा जिला मंत्री महाबल बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए जिन्हें विदा करने के लिए रेलवे स्टेशन में जिला महामंत्री राकेश तिवारी मंडल महामंत्री योगेश अनंत एवं राजा कामनानी सहित अनेक कार्यकर्ता राम भक्त स्टेशन आए थे l
मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर 11:00 बजे राम भक्तों का जत्था रायपुर पहुंचा जहां कि दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर राम भक्तों की ट्रेन को विदा किया
इस दौरान सतीश सोनी, रोशन साहू, प्रेम चौबे, ऐसा खान, अंजली जायसवाल, उमा शंकर वर्मा, देवा साहू, सुखदेव यदु,देवा साहू राजेंद्र हेवार मोहन वर्मा सहित अन्य राम राम भक्त थेl

Ro.No - 13848/144

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here