
02 अपचारी बालक से चोरी किये रकम से खरीदा गया कपडा,जुता कीमती 12000रू तथा 8000 रू. नगदी को किया गया जप्त
03 आरोपी तामेश्वर साहू उर्फ सन्नी उर्फ दद्दू से चोरी किये रकम से खरीदा रकम जुता कीमती 9000 रू. नगदी 5000 रू. को किया
गया जप्त
04 अपचारी एवं आरोपी से कुल जुमला 34000 रूपये जप्त किया गया
05 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*
सौरभ बरवाड़@भाटापारा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार थाना में चोरी की घटना में आरोपी को गिर. कर तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है कि अति0 पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा आशीष अरोरा के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक अपचारी बालक एवं एक आरोपी को गिरफतार करने में मिली सफलता
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ओम प्रकाश साहू पिता परदेशी राम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी परशु राम वार्ड भाटापारा भाटापारा शहर जिला ब. बाजर भाटा. (छ.ग.) दिनांक 13/02/24 को लिखत आवेदन पेश किया है की दिनांक 02/02/24 के 21.00 बजे से 03/02/24 के प्रार्थी का गांधी मंदिर वार्ड मे प्रकाश ट्रेक्टर वर्क शाप के नाम से दुकान है ।अपने दुकान के काउंटर (दराज ) से 53000 रु. बिक्री रकम लाक कर दिनांक 02/02/24 को रात्री 09/00 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया दिनांक 03/02/24 को सुबह 10:00 बजे दुकान खोलने के बाद देखा काउंटर दराज का ताला टूटा हुआ था तथा दराज के अंदर रखी रकम 53000 रुपये नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर वेनटीलेशन से दुकान अंदर प्रवेश कर काउंटर का दराज का लाक तोड़कर दराज के अंदर रखा 53000/ नगदी चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान घटना स्थल प्रार्थी एंव गवाहों का कथन लिया गया प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर अपचारी बालक को अभीरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर अपने सहयोगी तामेश्वर साहू उर्फ सन्नी उर्फ दद्दू के साथ जुर्म करना स्वीकार लिए जिसे आरोपी तामेश्वर साहू उर्फ सन्नी उर्फ दद्दू पिता गोपी साहू उमे 21 वर्ष निवासी सिद्ध बावा (धौरा भाठा) थाना भाटापारा ग्रामीण को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर अपचारी बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया जिससे दोनों का मेमोरंडम कथन लेकर मेमोरंडम अनुसार अपचारी बालक के निशान देही पर चोरी किए गए रकम से खरीदा गया कपड़ा जूता कीमती 12000 रुपया तथा खर्च करने के बाद बचा रकम 8000/00 रुपया को जप्त किया गया तथा आरोपी तामेश्वर साहू के निशान देही पर खरीदा कपड़ा जूता कीमती 9000 रु. तथा नगदी रकम 5000/रु. जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया प्रकरण मे जुमला वाजाप्ता 34000/रु. सुमार किया गया । प्ररकण मे दो आरोपी होने से धारा 34 जोड़ी गई । प्रकरण मे अपचारी बालक तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करने पाए जाने समय सदर मे गीरफ्तार किया जाकर चेक लिस्ट तैयार किया गया गिरफ़्तारी की सूचना परिजनों की दी गई। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी योगिताबाली खापर्डे,सउनि सुरेन्द्र सिंह,सउनि घनश्याम वर्मा,प्रधान आर. भुखन वर्मा,जेठूराम मनहरे आरक्षक उमेश वर्मा,दुर्गेश साहू,विजय ठाकुर,राहुल यादव,मुकेश रात्रे,महिला आरक्षक अनुपा केवट,थानेश्वरी पाटले एवं सायबर सेल प्रभारी लखेश केवट एवं स्टाफ, सिटी सर्विलांस प्रभारी प्र० आर० विनोद सिह, आर० दिनेश कुमार नेताम व जीतराम पटेल,इन्द्र सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
01* अपचारी बालक एवं तामेश्वर साहू उर्फ सन्नी उर्फ दद्दू उम्र 21 वर्ष सा. सिध्दबाबा धैराभाठा थाना भाटापारा ग्रामीण



