Census 2026: House-listing and enumeration operations to commence on May 1st; 1,861 enumerators will go door-to-door, while 309 supervisors will oversee the process.
गणना हेतु जिले में बनाए गए 1978 मकान सूचीकरण ब्लॉक

लोगों द्वारा दी जाने वाली जानकारी व डाटा पूर्णतः सुरक्षित
बलौदाबाजार,29 अप्रैल 2026/ भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनगणना 2026 के प्रथम चरण जिले में 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक चलेगा। इस दौरान 1861 प्रगणक घर -घर जाकर मकानों क़ी सूचीकरण व गणना हेतु मोबाइल एप्प के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रहण करेंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को चार्ज अधिकारियों क़ी ऑनलाइन बैठक लेकर प्रथम चरण क़ी जनगणना का कार्य सावधानीपूर्वक समय- सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रगण 30 अप्रैल को ही मोबाइल एप्प में लॉग इन कर लें ताकि किसी प्रकार क़ी कोई तकनिकी समस्या हो तो समय पर निराकरण हो सके। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण व गणना का कार्य 15 मई तक पूर्ण करने का कार्ययोजना बनाएं, इसके साथ ही कण्ट्रोल रूम बनाकर गणना कार्य का मॉनिटरिंग करे।उन्होंने सभी प्रगणको व सुपरवाइजर को आइडेटिटी कार्ड अवश्य धारण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि गणना के दौरान लोगों को जनगणना के बारे में पूरी जानकारी देकर संतुष्ट करें और सहयोग का आग्रह करें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि जनगणना के लिये आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णत: गोपनीय रहेगी। स्पष्ट प्रावधान है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं होगा। जनगणना के आंकड़े किसी योजना के हितग्राहियों क़ी पात्रता के लिए नहीं बल्कि कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिये आधार बनते है।
बताया गया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जायेगा।जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप का उपयोग कर डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही लोगों द्वारा पोर्टल पर स्व-गणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। दोनों तरह से प्राप्त डाटा की बहुस्तरीय जाँच होगी। पहले यह कार्य पर्यवेक्षकों द्वारा किया जायेगा। साथ ही चार्ज अधिकारी भी मैदान में जाकर पुन: सत्यापन कर त्रुटियां ठीक करायेंगे। मकान सूचीकरण व गणना के लिये जिले में 1861 प्रगणक व मॉनिटरिंग के लिए 309 सुपरवाइजर क़ी ड्यूटी लगाई गई हैं।तहसीलदार व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को चार्ज अधिकारी बनाया गया है।जिले में 9 तहसील व 8 नगरीय निकाय हैं।इस तरह जिले में कुल 17 चार्ज बनाए गए हैं।मकान सूचीकरण व गणना के लिये प्रत्येक चार्ज को हाउसलिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में विभाजित किया गया हैं जिसमें एक एचएलबी में 150 से 180 मकान संख्या रखा गया है। 17 चार्ज में कुल 1978 एचएलबी बनाए गए हैं। प्रत्येक प्रगणक को एक या 2 एचएलबी गणणा हेतु आवंटित किया गया है।
आधार या पेन कार्ड क़ी आवश्यकता नहीं – बैठक में स्पष्ट रूप से बताया गया कि जनगणना में आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैक खाता क़ी कोई जरुरत नहीं हैं। केवल मकान क़ी जानकारी और परिवार के सदस्यों क़ी जानकारी ली जाएगी। इसके साथ यह भी स्पष्ट किया गया कि लोगों द्वारा दी जाने वाली जानकारी व डाटा पूर्णतः गोपनीय व सुरक्षित रहेगा। इससे किसी योजना के पात्रता या अपात्रता का कोई सम्बन्ध नहीं है।



