Home Blog सीजीपीएससी एवं व्यापम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग

सीजीपीएससी एवं व्यापम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग

0

Free Coaching for CGPSC and Vyapam Competitive Examinations

इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक कर सकते है आवदेन,पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा चयन

Ro.No - 13759/82

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-,29 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास के सहयोग से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारियों के लिए नवप्रेरणा निःशुल्क कोचिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इसमें नवीन बैच की कक्षाएं मई माह की प्रथम सप्ताह से प्रारंभ की जाएगी एवं इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 अप्रैल से 6 मई तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाए गये है।

निःशुल्क कोचिंग में अध्ययन के लिए नयूनतम योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। एवं शिक्षक भर्ती हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले कोचिंग में अध्ययन का लाभ ले सकते है। कोचिंग के लिए 60 सीट निर्धारित है विद्यार्थियों का चयन पहले आओ,पहले पाओ के आधार पर होगा। कोचिंग में अध्ययन के लिए आवेदन फार्म सीधे जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार के बगल में स्थित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कान्फ्रेश कक्ष क्र.10 (प्रथम तल)में प्रातः 10 बजे से 4 बजे जमा कर सकते है।
कोचिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेतु राजेन्द्र कुमार मानिकपुरी मो.9039267277,सतेन्द्र कुमार बांधे-9009355009, प्रभात कुमार वर्मा 7773096658, हितेश कुमार वर्मा-7879050654 से सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक /118

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here