Home Blog जमीन विवाद में बढ़ा तनाव, रातोंरात बाउंड्री तोड़ने का आरोप

जमीन विवाद में बढ़ा तनाव, रातोंरात बाउंड्री तोड़ने का आरोप

0

Tension increased in land dispute, allegation of breaking boundary overnight

पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, न्यायालय जाने की सलाह

Ro.No - 13759/82

रायगढ़। जमीन विवाद को लेकर जिले के अमलीभौना गांव में विवाद गहरा गया है। पीड़ित महेंद्र सिंह ने जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी सीमांकित जमीन पर बनाई गई बाउंड्री को अरुण गुप्ता और उनके बेटे ने बीती रात तोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने इसे राजस्व संबंधी मामला बताते हुए उन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी है।

क्या है मामला?

महेंद्र सिंह के अनुसार, उन्होंने 2009 में यह जमीन खरीदी थी। उनके पास नक्शा और रजिस्ट्री में यह स्पष्ट रूप से दर्ज है कि उनकी जमीन के चौहद्दी में अरुण गुप्ता की जमीन है। इसके बाद तहसीलदार, आरआई और पटवारी की टीम द्वारा सीमांकन किया गया था, जिसमें यह पुष्टि हुई कि विवादित भूमि उन्हीं की है। सीमांकन के बाद उन्होंने अपनी बाउंड्री का निर्माण किया था, लेकिन अब अरुण गुप्ता और उनके बेटे ने उसे तोड़ दिया।

पुलिस ने दी कोर्ट जाने की सलाह

शिकायत मिलने के बाद जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि यह राजस्व संबंधित मामला है और इस पर पुलिस का हस्तक्षेप अयोग्य है। इसलिए आवेदक को न्यायालय जाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 बी.एन.एस.एस. के तहत नालसी दिनांक 7 मार्च 2025 को दिया गया।

अरुण गुप्ता का पक्ष

जब अरुण गुप्ता से संपर्क किया गया तो उनके पुत्र ने बताया कि उन्होंने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है और यह मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here