So far, an average rainfall of 536.5 mm has been recorded in the district
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 28 जुलाई 2025/ जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 28 जुलाई 2025 तक 536.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील सुहेला में 694 मिमी. एवं सबसे कम वर्षा कसडोल तहसील में 423.1 मिलीमीटर हुई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील टुण्डरा 605.1 मिमी, पलारी में 592.6 मिमी, सोनाखान 531.60 मिमी, भाटापारा 526.7 मिमी, बलौदाबाजार 490.2 मिमी, लवन 487.2 मिमी. एवं सिमगा 477.5 मिलीमीटऱ वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 4828.3 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 536.5 मिमी है। 28 जुलाई 2025 को 2 मिलीमीटर दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 0.2 मि.मी.है। तहसीलवार में टुण्डरा 1.5 मिमी, सुहेला 0.5 मिमी, सोनाखान, भाटापारा, बलौदाबाजार, पलारी, कसडोल, लवन एवं सिमगा में शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।



