Home छत्तीसगढ़ नशामुक्त भारत अभियान में केमिस्ट साथियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

नशामुक्त भारत अभियान में केमिस्ट साथियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

0

 

 

Ro.No - 13759/82

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।

आज आयोजित “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जिले के केमिस्ट साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अभियान के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में उपस्थित केमिस्ट साथियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है और केमिस्ट समाज हमेशा जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है।

 

अभियान के दौरान संगठन की एकता एवं मजबूती भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सभी साथियों ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि जांजगीर-चांपा जिले को पूर्णतः नशामुक्त बनाने हेतु जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

कार्यक्रम में शामिल सभी केमिस्ट साथियों, पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि समाजहित के ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर किए जाएंगे।

 

🙏 “नशामुक्त समाज — स्वस्थ समाज” 🙏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here