Home Blog भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिवरतन शर्मा ने आत्मीय मुलाकात...

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिवरतन शर्मा ने आत्मीय मुलाकात कर नवीन दायित्व और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी

0

Shivratan Sharma had a cordial meeting with BJP working president Nitin Naveen and extended his best wishes for his new responsibilities and the New Year.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा:-वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं. अपने दिल्ली दौरे पर शिवरतन शर्मा ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचकर यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय मुलाकात कर नवीन दायित्व और नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी.

Ro.No - 13759/82

मुलाकात के बाद शिवरतन शर्मा ने बताया की नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह योग्य बनाता है। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन पहले छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी और बाद में प्रभारी रहे, उन्होंने यहाँ संगठन को नई दिशा और मजबूती दी।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व और रणनीति के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

शिवरतन शर्मा ने नितिन नबीन की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक सच्चे जमीनी कार्यकर्ता हैं। उनका स्वभाव सरल और मृदुभाषी है तथा वे हर स्तर के कार्यकर्ताओं की बात ध्यान से सुनते हैं। यही वजह है कि संगठन में उन्हें व्यापक सम्मान और विश्वास प्राप्त है।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलना भाजपा में नई पीढ़ी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन और मजबूत होगा और देशभर में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ेगा।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक कुरुद अजय चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग भी उपस्थित रहे..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here