Home Blog भाटापारा के लिए गौरवपूर्ण ऐतिहासिक क्षण

भाटापारा के लिए गौरवपूर्ण ऐतिहासिक क्षण

0

सौरभ बरवाड़-भाटापारा-
आज भाटापारा रेलवे स्टेशन के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब दुर्ग से हटिया तक संचालित दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस का भाटापारा में नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ। यह सुविधा सप्ताह में 2 दिन उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत एवं सुविधा प्राप्त होगी।

🌸 इस ऐतिहासिक अवसर पर भाटापारा रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो भाटापारा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी राज्यसभा सांसद ने स्टेशन पर उपस्थित होकर ट्रेन को रवाना किया हो।
इस दौरान उन्होंने ट्रेन के महिला एवं पुरुष दोनों लोको पायलटों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। स्टेशन परिसर में उपस्थित जनसमूह में अपार उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

Ro.No - 13759/82

✨ कार्यक्रम में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली
इस अवसर पर भाटापारा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चंद छाबड़िया, अध्यक्ष गुरमुख गंगवानी, उपाध्यक्ष अमरजीत सलूजा, कोषाध्यक्ष सुरेश गोदवानी, विशाल पंजवानी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सिख समाज की ओर से बलवंत सिंह सलूजा, कमल सेठी, बयंत सिंह खालसा, मनी छाबड़ा, जोंटी गुंबर, राजा गुंबर, सौरभ आनंद, गगनजीत आनंद, राहुल सेठी, शुभम सेठी अमन चावला रुपेन्द्र सिंह खालसा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से शमी चावला, हरजीत कौर एवं गुरमीत कौर सहित अन्य महिलाओं ने लक्ष्मी वर्मा का प्रथम नगर आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से अविनाश शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा एवं महाबल बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अवसर को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, इकाई अध्यक्ष सौरभ आनंद, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, संतोष नायक, अभिषेक पांडे, राजा चावला, नरेश आर्य अभिषेक मोदी सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस द्वरान स्टेशन मास्टर अजय कुमार व RPF व GRPF मौके पर उपस्थित रहे वह उनका पूरा स्टेशन प्रशसन उनके साथ पस्थित रहा ।

🛤️ विकास कार्यों को लेकर रखी गई मांग
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने भाटापारा रेलवे स्टेशन के लंबित निर्माण कार्य, जो लगभग 2 वर्षों से बंद पड़ा है, उसे शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराने की मांग रखी। साथ ही यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफॉर्म पर माताद्वलाय कि तरफ लिफ्ट व्यवस्था उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया।
इस पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वे जल्द ही रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर इन मांगों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।

🌟 यह नई रेल सुविधा निश्चित रूप से भाटापारा के विकास, व्यापार एवं यातायात को नई दिशा प्रदान करेगी और क्षेत्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी।
उक्त जानकारी अमरजीत सिंह सलूजा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सिख संगठन
सदस्य, स्टेशन कंसंट्रेशन समिति, भाटापारा के द्वारा दी गई l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here