Home Blog स्व. सुधीर सिंह की पुण्यतिथि पर मानवीय सेवा का उदाहरण — पूनम...

स्व. सुधीर सिंह की पुण्यतिथि पर मानवीय सेवा का उदाहरण — पूनम सिंह ने मातृ शिशु अस्पताल में कराया भोजन वितरण

0

Poonam Singh distributed food at the Mother and Child Hospital, an example of humanitarian service on the death anniversary of the late Sudhir Singh.

रायगढ़
सेवा, संवेदना और श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिला जब कृष्ण विहार कॉलोनी रायगढ़ निवासी पूनम सिंह ने अपने स्वर्गीय पति सुधीर सिंह की पुण्यतिथि पर मां अन्नपूर्णा रसोई जो पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ द्वारा संचालित है, के माध्यम से 08 अक्टूबर 2025 को मातृ शिशु अस्पताल रायगढ़ में मरीजों के परिजनों को स्नेहपूर्वक भोजन वितरण कराया।

Ro.No - 13759/82

स्व. सुधीर सिंह भारतीय रेलवे रायगढ़ में ट्रेन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। एक दुर्घटना में उनका असमय निधन हो गया था। उनकी याद में पूनम सिंह ने समाजसेवा का मार्ग अपनाते हुए इस दिन को मानवता की सेवा के रूप में समर्पित किया।

परिवार में उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। विशेष रूप से गर्व की बात यह है कि उनकी एक बेटी रायगढ़ रेलवे में SNT इंजीनियर के पद पर कार्यरत है, जो अपने पिता की प्रेरणा को आगे बढ़ा रही हैं।

इस अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के सदस्य एस.पी. झा, बिहारी लाल खत्री, विजय मौर्य सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
मां अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से निरंतर समाज सेवा और मानवता के कार्य किए जा रहे हैं, जो जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण बनते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here