Kangana Ranaut’s name is heard, will she forget her promises after becoming an MP? The actress replied, Kangana will focus on politics, what will be the ‘Queen’s’ plan now?
कंगना ने बातचीत में बताया कि उन्हें पहली बार MP बनकर कैसा लग रहा है. कंगना बोलीं- सच कहूं तो, मैं मोदीजी की सेना में शामिल होकर सातवें आसमान पर हूं. वो हमारे लिए सबसे प्रमुख हैं, जो सबकुछ हैंडल करते हैं. वो हमारी प्रेरणा हैं, हम उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलना चाहते हैं, जब आप ऐसी पार्टी के पार्ट हो, तो आप क्वीन बनने का सोचते भी नहीं हैं. अब तक मैंने अपनी शर्तों पर ही जिंदगी जी है, लेकिन अब मैं इस माहौल का हिस्सा हूं तो मैं सब सोच कर ही आगे बढ़ूंगी. मैं पूरी तरह तरह से तैयार हूं उस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए जिससे 70 करोड़ से भी ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं.

एक्ट्रेस और बीजेपी नेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों चर्चा में हैं। उन्हें सपोर्ट करने वाले लोगों ने उनकी जीत का जश्न मनाया है। कंगना की इमेज एक निडर व्यक्ति की रही है, जो अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं। मंडी (Mandi Loksabha Constituency) से चुनाव जीतने के बाद भी उन्होंने अपनी बेबाक तरीके से अपनी बात रखी है।
आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर नई नवेली सांसद कंगना रनौत ने फैंस के बीच अपने मन की बात रखी। उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिससे वह एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब नजर आई हैं। कंगना ने सदगुरू की फोटो शेयर करते हुए पर्यावरण पर एक संदेश दिया है।
कंगना ने जवाब दिया- ये मेरे लिए एक तरह से नया है. हमें जो जनकल्याण, जन सेवा और नेशन बिल्डिंग जैसी चीजें जो हमारे लिए स्क्रिप्ट हुआ करती थी. कुछ डायलॉग हुआ करते थे, लेकिन अब वो मेरे लिए रियल है. अब उसमें मुझे एक दायित्व मिल गया है. जब एक फिल्म फ्लॉप होती है तो उसमें कितना नुकसान होता है. हमें पर्सनल भी लॉस होता है. लेकिन यहां जो है मेरा दायित्व पूरे क्षेत्र को लेकर है. यहां की जनता, यहां के लोगों का भविष्य, तो एक लेवल पर चीजें बहुत सीरियस हो जाती हैं.
राजनीति पर फोकस करेंगी कंगना
क्वीन एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वे एक्टिंग और राजनीति को एक साथ कैसे बैलेंस करेंगी तो उन्होंने बताया कि वे किसी एक काम पर ही फोकस करेंगी. कंगना ने कहा था कि अगर ने चुनाव जीत जाती हैं तो वे धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो जाएंगी और राजनीति पर ही फोकस करेंगी. उन्होंने ये भी कहा था कि वे अपनी कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर कमिटेड हैं और वे उन्हें पूरा करके ही बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी.
एनवायरनमेंट पर कंगना ने कही ये बात
कंगना रनौत ने सद्गुरु की फोटो शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- पर्यावरण का ख्याल रखना हमारा दायित्व नहीं है, बल्कि, पर्यावरण ही हमारा जीवन है।
बॉलीवुड छोड़ देंगी कंगना?
एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कुछ ऐसा कहा था, जिससे इस बात की संभावना तेज हो गई कि राजनीति में आने के बाद वह बॉलीवुड में काम नहीं करेंगी। उन्होंने कहा था कि वह एक वक्त पर एक ही काम करना चाहती हैं। मैं फिल्मों में भी पक जाती हूं, रोल भी करती हूं, निर्देशन भी करती हूं।’
एक्ट्रेस ने कहा था, ”अगर मुझे फिल्मों में संभावना दिखती है। अगर लोग मुझसे जुड़ रहे हैं, तो मैं राजनीति ही करना चाहूंगी।”
फिल्म इंडस्ट्री को बताया था फेक
कंगना ने कहा था कि फिल्मी दुनिया फेक है। यहां एक ऐसी दुनिया बनाई जाती है कि लोगों को अट्रैक्ट किया जा सके। मैं पैशनेट पर्सन हूं। मैं कभी जॉब नहीं करना चाहती थी। फिल्म लाइन में भी मैंने लिखना शुरू किया, क्योंकि मैं रोल करके बोर हो गई थी तो मैंने लिखना और निर्देशन शुरू किया। मैं किसी भी काम में पैशन के साथ जुड़ना चाहती हूं।”



