Home Blog Trending News: छत्तीसगढ़ में अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे...

Trending News: छत्तीसगढ़ में अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र, फेल हुए छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, जानें…सरकार ने जारी की अधिसूचना

0

Trending News: Now in Chhattisgarh, 10th and 12th students will be able to give board exams twice a year, failed students will get a second chance, know… Government has issued a notification

छत्तीसगढ़ में अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो बार होगी। दो बार परीक्षा का नियम राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। फरवरी मार्च में प्रथम मुख्य परीक्षा इसके बाद जून के तीसरे सप्ताह के बाद द्वितीय मुख्य परीक्षा होगी। दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए पहली परीक्षा के लिए आवेदन करना जरूरी होगा। अब छात्र प्रथम मुख्य परीक्षा में असफल विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।

Ro.No - 13672/140

यह नियम सत्र 2024-25 से पूरी तरह से लागू होगी। बता देन कि सत्र 2023-24 की परीक्षा देने वाले छात्रों को भी दोबारा परीक्षा देने के मौके को लेकर चर्चा भी चल रही है।

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड ने सप्‍लीमेंट्री या फिर फेल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।

कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में फेल होने वाले छोत्रों को अब एक और अवसर मिलेगा। जिसमें वह अपना रिजल्‍ट सुधार सकते हैं।

इस साल फेल हुए छात्रों को इसी महीने यानी जून में ही दोबारा से परीक्षा देने का मौका मिल सकता है।

छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) के नोटिफिकेशन (CG Board New Notification 2024) में इस परीक्षा के संबंध में जानकारी दी है।

जिसमें कहा है कि पहली बार दी गई मुख्‍य परीक्षा (CG Board New Exam Pattern 2024-25) में छात्र यदि फेल होता है तो वह, संबंधित विषय में दोबारा से परीक्षा (CG Board Second Chance Exam 2024-25) देकर अच्‍छे अंको से पास हो सकता है।

इस नीति का उद्देश्‍य छात्रों का साल बचाना है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा अब साल में दो बार (CG Board Second Chance Exam 2024-25) आयोजित की जाएगी।

पहली परीक्षा (CG Board New Exam Pattern 2024-25) फरवरी-मार्च में होगी। इसे प्रथम मुख्य परीक्षा नाम दिया गया है।

इसके बाद दूसरी परीक्षा जून (CG Board Exam New Update 2024) के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी। इसे द्वितीय मुख्य परीक्षा नाम दिया गया है।

प्रथम मुख्य परीक्षा में असफल विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे छात्र

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बदले गए नियम का सार यह है कि प्रथम मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में फेल हुए छात्र दूसरी परीक्षा में बैठकर अनुत्तीर्ण हुए विषय की दोबारा परीक्षा दे सकेंगे, जिससे उनका साल नहीं खराब नहीं होगा, लेकिन इस सुविधा का लाभ पाने के लिए छात्रों पहली मुख्य परीक्षा में ही आवेदन करना होगा.

सत्र 2024 25 से पूरी तरह से प्रभावित होगा यह नियम

बैक पेपर परीक्षा की तर्ज पर बनाए गए नए नियम के मुताबिक बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों को दोबारा मौके मिलेगा और दूसरी मुख्य परीक्षा में छात्र अनुत्तीर्ण हुए विषय में पास होता है, तो उसका साल बच जाएगा. हालांकि यह सुविधा 2023 24 की परीक्षा देने वाले छात्रों को भी देने को लेकर भी चर्चा चल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here