
संवेदनशील सरकार का परिचय देते हुवे प्रदेश के समस्त शालाये खुले 1 जुलाई से
दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े संघठन के छ. ग. सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव विजेंद्र चौहान ने अभी भी प्रदेश मे पड़ रहे भीषण गर्मी,लू, गर्म हवाएं को देखते हुवे प्रदेश के समस्त शालाओ को 1जुलाई से खुले इस पर अपना मांग शासन प्रशासन के सामने रखा है साथ ही प्रदेश मे चल रहे FLN ट्रेनिंग को भी जुलाई के पहले सप्ताह मे करने को कहा है आप सब को विदित हो की अभी भी प्रदेश के समस्त जिलों मे भीसड़ गर्मी लू और गर्म हवाओ की प्रकोप से समस्त प्रदेश झूलस रहा है सुबह 9 बजे के बाद घरों से निकलना दुभर हो रहा है और शासन प्रशासन अभी जून 18 से प्रदेश के समस्त स्कूलो को खोलता है तो इस मौसम को देखते हुवे बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ने के आसार है अभी भी प्रदेश मे भीसड़ गर्मी का प्रकोप जारी है बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुवे प्रदेश के समस्त शालाये 1जुलाई से खुले ये कहना है छ. ग. सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का साथ ही प्रदेश के बहुताय ब्लॉकों मे FLN प्रशिक्षक संचालित है उसको जुलाई के प्रथम सप्ताह मे करें ताकि शिक्षकों के स्वास्थ्य पर भी किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े.



