Earthquake: Tremors of earthquake felt in Khandwa, Madhya Pradesh, people ran out of their houses in fear after the earth shook, sound like bomb blast came from far away
मध्य प्रदेश के खंडवा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है. भूकंप के झटके आज यानी शुक्रवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर महसूस किए गए. सुबह भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

शनल सेंटर पर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, खंडवा में शुक्रवार (21 जून) की सुबह लगभग 9 बजकर 4 मिनट के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसका केंद्र जमीन की गहराई में लगभग 10 किलोमीटर अंदर था. इसकी जानकारी एनसीएस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की.
20 साल पहले खंडवा में महसूस हुए थे भूकंप के झटके
बता दें कि खंडवा जिला भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल है। बता दें कि 20 साल पहले पूर्व पंधाना तहसील के बागमार , टाकली संहिता आसपास के क्षेत्र में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे।
गौरतलब है कि, खंडवा से पहले 11 जून को बैतूल में भी भूकंप आया था. दोपहर को यहां ताप्ती नदी के किनारे कंपन हुआ था. यह कंपन इतना तेज था कि कुछ घरों की दीवारों में दरारें तक आ गईं थीं. धरती हिलते ही लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए थे. लोग एक साथ बाहर आकर मैदान में इकट्ठे हो गए थे. उस वक्त लोगों का कहना था कि यहां कई बार धरती हिली है. इसकी शिकायत प्रशासन से भी की है. यहां हर वक्त यह खतरा बना रहता है कि कहीं कुछ हो न जाए.
एमपी में इस जगह रह-रहकर होती हैं घटनाएं
ताप्ती नदी के किनारे ग्राम पंचायत सराड़ के मोड़ीढाना के लोगों ने बताया था कि गांव में कई घर सीमेंट से पक्के भी बनाए गए हैं. उन घरों की दीवारें भी चटक गई थीं. छतों पर डाली हुई सीमेंट की शीट तक गिर गई थीं. बता दें, बैतूल के इस इलाके में बार-बार रह-रहकर इस तरह की घटनाएं होती हैं. स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले की गंभीरता से जांच कराने के लिए कहा है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा. इसकी जांच होनी बहुत जरूरी है, नहीं तो कभी भी कुछ भी हो सकता है.



