Home Blog IND vs AUS Weather: आज भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का संकट… सुपर...

IND vs AUS Weather: आज भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का संकट… सुपर 8 मैच में बारिश का खतरा!

0

IND vs AUS Weather: Rain threat on India-Australia match today… Threat of rain in Super 8 match!

सोमवार 24 जून को जब भारत और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के मुकाबले में टकराएंगे तो करोड़ों भारतीय फैंस की जुबान पर बस एक ही शब्द होगा- बदला. 19 नवंबर की उस शाम का बदला, जब अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ा था. टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने में अपनी भूमिका निभाए ताकि 19 नवंबर का दर्द कुछ कम हो सके. लेकिन क्या टीम इंडिया को ऐसा करने का मौका मिलेगा या नहीं, ये बहुत कुछ सेंट लूसिया के मौसम पर निर्भर करेगा.

Ro.No - 13672/140

दोनों ही टीमों का इस राउंड में ये आखिरी मैच है. टीम इंडिया लगातार 2 मैच जीतकर सबसे ऊपर है और सेमीफाइनल के ज्यादा करीब है. वहीं ऑस्ट्रेलिया का भी सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा था लेकिन अफगानिस्तान के हाथों मिली चौंकाने वाली हार ने उसकी पार्टी खराब कर दी. अब उसे हर हाल में भारत को हराना ही होगा तब जाकर ही उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल पाएगा. हार के साथ उसका खेल खत्म हो सकता है लेकिन उससे भी बड़ी टेंशन मौसम बना हुआ है.

बारिश बिगाड़ देगी खेल?

एक्यूवेदर के मुताबिक, सेंट लूसिया में भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के दिन करीब 70 प्रतिशत बारिश होने के चांस हैं. लोकल टाइमिंग के हिसाब से यह मैच सुबह साढ़े 10 से शुरू होगा. इसके अलावा करीब 75 प्रतिशत तक बादल आसमान में छाए रहेंगे. हवा के झोंके 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ सकते हैं. इसके अलावा हवा करीब 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

रद्द हुआ मैच तो बाहर हो जाएगी ऑस्ट्रेलिया?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला मैच अगर बारिश के कारण रद्द हुआ, तो इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के चांस अफगानिस्तान के आखिरी मैच पर टिक जाएंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिल जाएगा. अगर अफगानिस्तान अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीत जाती है, तो टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. ऐसे में बारिश ऑस्ट्रेलिया का खेल बिगाड़ सकती है.

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला गंवा चुकी है ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 में अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 21 रनों से गंवा दिया था, जिसका बाद उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस कम हो गए थे. अब ऑस्ट्रेलिया को दुआ करनी होगी कि भारत के खिलाफ उनका मैच बारिश या किसी अन्य कारण के चलते रद्द न हो.

दोनों मैच जीत चुका है भारत

वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया सुपर-8 में अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है. भारत ने पहला मैच अफगानिस्तान और दूसरा बांग्लादेश के खिलाफ जीता था, जिसके बाद सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया. अब भारत की तीसरी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से है.

भारत vs ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश का साया
यहां के मौमस की बात करें तो यहां मैच से 3 घंटे पहले तक बारिश का अनुमान है. मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक, यहां सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच बारिश की आशंका करीब 50 फीसदी है. मैच शुरू होने के दौरान यह आशंका कुछ कम होकर 35 फीसदी के करीब हो जाएगी. लेकिन मैदान पर करीब 85 फीसदी तक बादल छाए रहेंगे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का मुश्किल में होना स्वभाविक है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here