Home छत्तीसगढ़ ’बापू की प्रतिमा पर कलेक्टर ने की पुष्पांजलि’

’बापू की प्रतिमा पर कलेक्टर ने की पुष्पांजलि’

0
  • ’सत्य और अहिंसा हर इंसान के’ ’मन-वचन में शामिल हो’

कोरिया (विश्व परिवार)। आज महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर कलेक्टरेट परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में फूल माल्यर्पण जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने की । गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। श्री लंगेह ने कहा कि बापू की सत्य-शांति-अहिंसा के मार्ग को अपने मन-वचन में धारण कर जिला व राज्य के विकास में योगदान दें । बता दें महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सत्य और अहिंसा के मूलमंत्र के बदौलत ही देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया और अंततः भारत देश को स्वतंत्रता मिली।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here