Hearing the news of Hina Khan’s breast cancer, Samantha prayed for Hina Khan, Samantha posted and called Hina a ‘warrior’
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीतने वाली हिना खान इस वक्त बेहद ही बुरे समय से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद बीते दिनों एक पोस्ट के जरिए किया था। इस खबर ने हिना खान के फैंस को हिला कर रख दिया है। हर कोई उनके लिए परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआ भी कर रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी पोस्ट शेयर कर उनके लिए चिंता जताई है साथ ही उनके लिए दुआ भी मांगी हैं।

हिना को बताया ‘वॉरियर’
सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर हिना खान की एक तस्वीर पोस्ट की है, जो उनके अवॉर्ड शो का है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा है- ‘हिना खान के लिए प्रार्थना कर रही हूं, हिना खान रियल वॉरियर हैं।’ वहीं सामंथा के पोस्ट को देख हिना खान ने इसे अपनी स्टोरी पर रिशेयर किया और लिखा- ‘किसी को जानना ना जानना पर मैं जानती हूं कि आप एक शानदार स्टार हैं, जिस तरह से आपने अपनी लाइफ को हैंडल किया है, जो सबसे अलग है, ढेर सारा प्यार आपको सामंथा रुथ प्रभु।’ इन दोनों एक्ट्रेस का एक-दूसरे के लिए ये प्यार और सम्मान देख लोग भी इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेसेज का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
फैंस से लेकर एक्ट्रेस के दोस्त और सेलेब्स हर कोई उनके साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। बीते दिनों अंकिता लोखंडे से लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता है की कास्ट समेत कई सेलेब्स ने अभिनेत्री को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। वहीं अब साउथ की जानी-मानी हीरोइन सामंथा रुथ प्रभु ने भी हिना के लिए प्रार्थना की है।
सामंथा ने की हिना खान के लिए दुआ
हिना खान के कैंसर की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है, जिसको देखो वो हिना के लिए दुआ कर रहा है। इस बीच एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को हिना के बारे में जानकर धक्का लगा है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है और सामंथा ने कैप्शन में लिखा है- हिना खान के लिए प्रार्थना कर रही हूं, हिना खान रियल वॉरियर।
अस्पताल से हिना खान का वीडियो
एक्ट्रेस ने देर रात एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पहली कीमो का जिक्र किया। इसी के साथ उन्होंने लिखा, ‘तो चलिए कुछ वादा करते हैं। हम वही बन जाते हैं, जिसमें हम विश्वास करते हैं। मैंने इस चैलेंज को एक मौके की तरह लिया, जिससे मैं खुद को बदल सकती हूं। मैंने अपने टूलकिट में सबसे पहला हथियार पॉजिटिविटी को रखने का फैसला किया है।
मैने इसे खुद के लिए नॉर्मलाइज करने का सोचा है। मेरे लिए … मेरा काम मायने रखता है। मेरे लिए मेरी प्रेरणा, जुनून और कला मायने रखती है। मैं झुकूंगी नहीं। यह अवॉर्ड जो मुझे मेरे पहले कीमो से ठीक पहले मिला, वह अकेले मेरी प्रेरणा नहीं थी, वास्तव में मैं सभी से अपील करती हूं कि अपनी लाइफ में आने वाली सभी मुश्किलों को आसान बनाएं, उन्हें सामान्य बनाएं। और उसके बाद अपना लक्ष्य तय करें। और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। चाहे कितना भी मुश्किल क्यों न हो। कभी पीछे न हटें। कभी हार न मानें।



