Home Blog Google first AI Dress: दुनिया का पहला AI ड्रेस :रोबोटिक सांपों वाली...

Google first AI Dress: दुनिया का पहला AI ड्रेस :रोबोटिक सांपों वाली दुनिया की पहली एआई ड्रेस, गूगल ,ड्रेस पर रेंगते सांप हैं रोबोटिक स्नैक, गूगल की इंजीनियर ने बनाई दुनिया की पहली AI ड्रेस

0

Google first AI Dress: World’s first AI dress: World’s first AI dress with robotic snakes, Google, the snakes crawling on the dress are robotic snakes, Google’s engineer created the world’s first AI dress

Google के एक कर्मचारी (Google employee) ने हाल ही में “दुनिया की पहली AI ड्रेस” (Worlds First AI Dress) बनाई है और इसने इंटरनेट पर कई लोगों को हैरान कर दिया है. क्रिस्टीना अर्न्स्ट एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और SheBuildsRobots.org की संस्थापक हैं. ये एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य लड़कियों को रोबोट बनाने के बारे में शिक्षित करना है. क्रिस्टीना ने अपनी रचना की एक क्लिप शेयर की, जिसमें फेस डिटेक्ट के लिए रोबोटिक सांप लगे हुए हैं.

Ro.No - 13672/140

सांप वाली AI ड्रेस

“मेडुसा ड्रेस” (Medusa dress) के नाम से जानी जाने वाली यह ड्रेस काले रंग की है, जिसकी कमर के चारों ओर तीन गोल्डन कलर के सांप और गर्दन के चारों ओर एक बड़ा रोबोटिक सांप है. अर्न्स्ट ने क्लिप में कहा, “मैंने इस रोबोटिक सांप की ड्रेस को इंजीनियर किया और यह आखिरकार बनकर तैयार हो गई. मैंने एक वैकल्पिक मोड को कोड किया जो फेस डिटेक्ट करने और सांप के सिर को आपकी ओर देखने वाले व्यक्ति की ओर ले जाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है. तो शायद यह दुनिया की पहली AI ड्रेस है? निगरानी की स्तर पर है, लेकिन इसे फैशन बनाएं.”

ड्रेस पर चलते फिरते सांप

क्रिस्टीना अर्न्स्ट ने ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी रोबोटिक मेडुसा ड्रेस आखिरकार बनकर तैयार हो गई है।” ‘शी बिल्ड्स रोबोट्स’ नाम के इस पेज के बायो में बताया गया है कि इसका उद्देश्य लड़कियों को रोबोट बनाना सिखाना है। वीडियो में, क्रिस्टीना बताती हैं कि उन्होंने रोबोटिक सांपों वाली ड्रेस कैसे बनाई। क्रिस्टीना अपने असफल प्रोटोटाइप की एक झलक भी दिखाती हैं और बताती हैं कि उन्होंने सांप को चेहरे पहचानने के लिए कैसे प्रोग्रामिंग की। उन्होंने ये भी बताया कि रोबोटिंग सापों को बनाना आसान था, लेकिन इसे ड्रेस में फिट करना भी बड़ा टास्क था।

आपको बता दें कि इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद से, अब वायरल हो रही इस रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 लाख 51 हजार लाइक मिल चुके हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “मेरी रोबोटिक मेडुसा ड्रेस आखिरकार बनकर तैयार हो गई!!!”

एक यूजर ने कहा “मैं भी एक इंजीनियर हूं और मुझे फैशन पसंद है, इसलिए मुझे यह प्रोजेक्ट वाकई पसंद आया! कई कमेंट्स में कहा गया है कि उन्हें कुछ अलग चाहिए, काश उन्हें पता होता कि इस तरह के प्रोजेक्ट को करने में कितनी मेहनत, समय और पैसा लगता है. बहुत बढ़िया लड़की!!!”

अमेरिका की क्रिस्टीना अर्न्स्ट ने दुनिया की पहली एआई ड्रेस बनाने का दावा किया है। यह काले रंग की है और इसका नाम नाम मेडुसा ड्रेस रखा गया है।

ड्रेस पर कमर की चारों ओर तीन सुनहरी सांप लगे हैं। एक सुनहरा रोबोटिक सांप गर्दन की चारों ओर भी लगाया गया है।इंस्टाग्राम पर पोस्ट की वीडियो में क्रिस्टीना ने बताया, ‘मैंने इस रोबोटिक स्नेक ड्रेस को बनाया है और यह आखिरकार तैयार हो गई है।

ड्रेस में मैंने एक वैकल्पिक मोड कोड किया है। ये कोड चेहरों को पहचानने और रोबोटिक सांप का सिर ड्रेस की ओर देखने वाले व्यक्ति की तरफ मोड़ने के लिए एआई का इस्तेमाल करता है इसलिए शायद यह दुनिया की पहली एआई ड्रेस हो सकती है।क्रिस्टीना गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। SheBuildsRobots.org नाम के प्लेटफॉर्म की संस्थापक हैं, जिसका उद्देश्य लड़कियों को रोबोट बनाने के बारे में शिक्षित करना है।

तकनीक के साथ उन्हें फैशन में भी रुचि है। ड्रेस उनका पसंदीदा प्रोजेक्ट है
फैशन में काफी समय से डिजाइन के लिए AI का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां तक कि ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ग्राहक AI एप्स से कपड़े ट्राय कर रहे हैं।

इन एप के माध्सम से ग्राहक कपड़ों को अपने वास्तविक शरीर पर प्रोजेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा सही लुक पाने के लिए कपड़ों के मनचाहे रंग, साइज और बनावट भी चुनी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here