Ananya Pandey rejoiced, became an aunt, sister Alana gave birth to a son, showed the first glimpse
अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने एक पोस्ट साझा की और बताया कि उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अनन्या अब मौसी बन गई हैं और वह बेहद खुश हैं। अलाना ने पति आइवर मैक्रे के साथ अपने बेटे का स्वागत किया है। अलाना ने जैसे ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, उनकी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी सोशल मीडिया पर मौसी बनने की खुशी जाहिर की। साथ ही अनन्या ने बताया कि उन्हें एक प्यारा सा भांजा हुआ है। इस जानकारी के बाद से ही फैंस उन्हें लगातार मौसी बनने की बधाइयां दे रहे हैं।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे मां बन गई हैं. अलाना ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. उन्होंने अपने पति आइवर मैक्रे के साथ एक वीडियो शेयर करके अपने बेटे की झलक फैंस को दिखाई है. अलाना का बेबी बॉय के साथ ये वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने वीडियो में बेबी बॉय का चेहरा भी फैंस को दिखा दिया है.
अलाना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमारा लिटिल एंजेल यहां है. वीडियो में अलाना बेटे को गोद में लेकर आती हैं और मम्मी और पापा दोनों ही बच्चे को प्यार करते हैं और किस करते हैं. अलाना के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं.
सेलेब्स ने दी बधाई
अलाना के पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं. आलिया कश्यप ने लिखा- ओह माई गॉड. आप दोनों को बधाई. वहीं दूसरे ने लिखा- तुम्हे चार सालों से देख रही हूं. अब पेरेंट्स, बहुत खूबसूरत. एक ने लिखा- बेबी बॉय अपनी प्यारी मां की तरह लग रहा है.
अनन्या पांडे ने जाहिर की खुशी
अलाना पांडे के इस वीडियो पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट करके बधाई दी है. जिबरान खान, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अलाना को बधाई संदेश दिया है. वहीं, अनन्या पांडे ने अलाना के वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरा खूबसूरत बेबी बॉय भांजा यहां है.’
‘द ट्राइब’ से करेंगी स्क्रीन डेब्यू
अलाना पांडे जल्द ही प्राइम वीडियो इंडिया के रियलिटी शो ‘द ट्राइब’ में अपना स्क्रीन डेब्यू करेंगी, जो भारत के टॉप सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमेगा. इसका निर्माण करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा.
अलाना पांडे के इंस्टाग्राम पर हैं 1.6 मिलियन फॉलोअर्स
बता दें कि अलाना पांडे अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे के भाई की भाई चिक्की पांडे और भाभी डीन पांडे की बेटी हैं. अलाना पांडे अपने पति आइवर मैक्रे के साथ लॉस एंजेल्स में रहती हैं. अलाना मॉडलिंग करती हैं. अलाना 1.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर भी हैं.



