Bigg Boss OTT 3: Why did Payal Malik cry so much? People gave her the tag of overacting, she cried and said- what wrong did I say…
Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Crying: कंट्रोवर्सीयल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों हर जगह अपने कंटेस्टेंट के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं शो के अंदर और बाहर आए दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है चाहे वो नॉमिनटेड कंटेस्टेंट और या घर में रह रहे घरवाले। शो से दूसरे वीक में एविक्ट हो चुकी पायल मलिक को सोशल मीडिया पर कई दिनों से बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में यूट्यूबर के सब्र का बांध टूट गया और वह वीडियो शेयर कर सभी के आगे रोती हुईं नजर आई।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में पायल मलिक (Payal Malik) ने अपने पति अरमान मलिक और सौतन कृतिका संग एंट्री मारी थी। लोगों को यह तीन शादी वाला कान्सेप्ट अच्छा नहीं लगा और बहुविवाह को बढ़ावा देने के लिए तीनों को ट्रोल किया। पायल मलिक को जहां शो में लोगों की तरह से हमदर्दी मिल रही थी अब वह बदलकर ट्रोलिंग हो गई है। दरअसल शनिवार के वीकेंड का वार में आकार पायल मलिक ने विशाल पर कृतिका पे कीये भद्दे कमेन्ट और गंदी नजरों से देखने का इल्जाम लगाया था। जिसके बाद गुस्से में आकार कल अरमान मलिक ने विशाल को सरेआम थप्पड़ मार दिया, जिसको लेकर पायल मलिक ट्रोल हुईं।
क्लिप की बात करें तो उसमें पालय कहती हैं, अगर अपनी फैमिली के लिए स्टैंड लेना गलत है तो मैं आगे से स्टैंड नहीं लूंगी अपनी फैमिली के लिए. मेरी गलती कहां है मुझे बस इतना बता दो. मैं किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहती, किसी के अगेंस्ट नहीं बोलूंगी. इतनी सारी जिम्मेदारी के बाद सब कुछ कर रही हूं लेकिन फिर भी लोगों को लगता है कि इसको बाहर निकाल दिया है तो पागल हो गई है.
गौरतलब है कि कृतिका मलिक पर कमेंट करने के बाद विशाल पांडे को अरमान मलिक द्वारा चांटा मारने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है. जहां अंजलि अरोड़ा और भाविन भानुशाली के बाद गौहर खान ने भी विशाल पांडे के सपोर्ट में अरमान मलिक को फटकार लगाई है.



