Snatching incident: Accused arrested, gold chain recovered
कोरबा। 7 जुलाई 2024 को दादर खुर्द जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा उत्सव के दौरान झपट मारी की एक घटना सामने आई है। शिकायतकर्ता सुनीता यादव अपनी मां रत्ना बाई के साथ पूजा करने आई थी। इसी दौरान, किसी अज्ञात महिला ने उनकी मां की सोने की चेन झपट ली और भागने का प्रयास किया। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान
पूछताछ के दौरान, आरोपी महिला ने अपना नाम बाराती गिरी (उम्र 30 साल), निवासी रामनगर थाना कुसमी, जिला बलरामपुर बताया।
पुलिस कार्रवाई
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद, पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान, संकलित साक्ष्यों और आरोपी महिला बाराती के मेमोरेंडम के आधार पर, झपट्टा मारकर चुराई गई सोने की चेन गवाहों की उपस्थिति में बरामद कर ली गई।
न्यायिक प्रक्रिया
आरोपी महिला बाराती गिरी को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचित किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
[6:09 pm, 10/07/2024] Mourya Sir News: …..



