Team India will not go to Pakistan for Champions Trophy, ICC may have to change the venue, Champions Trophy matches can be held at these two places
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम के इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए पाकिस्तान जाने की संभावाना नहीं दिखाई दे रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI)भारत के मैच कहीं और कराने को कहेगा। इसके लिए उसने दो वेन्यू चुन लिए हैं। इनमें से एक जगह मैच कराने को कहा जाएगा।

बीसीसीआई चाहता है कि एशिया कप 2023 की तरह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी हाईब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाए। समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैच आयोजित करने के लिए कहेगा।
पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं है भारतीय खिलाड़ी –
एबीपी न्यूज को एक सूत्र ने बताया कि टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं है. हालांकि इसको अभी और भी बातचीत चल रही थी. भारत तो पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं है. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए यहां आयी थी. इसी वजह से अभी और भी बातचीत हो सकती है.
लाहौर में खेला जाना था भारत-पाकिस्तान मैच –
पाकिस्तान ने हाल ही में आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी का ड्राफ्ट सौंपा था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरा शेड्यूल भी तैयार कर लिया था. उसने भारत और पाकिस्तान के मैच को लाहौर में आयोजित करने का प्लान बनाया था. यह मुकाबला 1 मार्च को खेला जाना था. लेकिन टीम इंडिया के पाकिस्तान न जाने से उसके प्लान पर पानी फिर जाएगा. उसने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के सभी मैच लाहौर में ही रखे थे.
पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर दी है. उसने करोड़ों रुपए खर्च करके मैदानों को ठीक करवाने का प्लान बनाया है. पीसीबी ने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है. बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान ग्रुप ए में है. इसके साथ-साथ न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भी इसी ग्रुप में है. ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को रखा गया है.
19 फरवरी से 9 मार्च तक होना है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन
पीसीबी ने आईसीसी को जो ड्रॉफ्ट शेड्यूल बनकर भेजा है। उसमें कहा गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से शुरू होगा, जो 9 मार्च तक चलेगा। पीसीबी ने भारत बनाम पाकिस्तान के महामुकाबले की तारीख 1 मार्च तय की है, जो लाहौर में रखा गया है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है। वैसे भी इस टूर्नामेंट में अभी वक्त है और फैसला लेने में कुछ वक्त और लग सकता है। आपको याद दिला दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद से वहां जाने से हर बार मना ही करता आया है। अब देखना होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आखिरी निर्णय क्या आता है।



