Home Blog अनंत और राधिका की शादी में शामिल होंगी नामी हस्तियां, Kim Kardashian...

अनंत और राधिका की शादी में शामिल होंगी नामी हस्तियां, Kim Kardashian के MUA से कई हॉलीवुड स्टार्स तक हैं शामिल

0

Many famous personalities will attend Anant and Radhika’s wedding, from Kim Kardashian’s MUA to many Hollywood stars are included

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई, 2024 को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी होनी है. शादी के कार्यक्रम 12 से 14 जुलाई तक चलेंगे. शेड्यूल के अनुसार, पहले दिन शादी, दूसरे दिन शुभ आशीर्वाद और तीसरे दिन मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन होगा. अब मीडिया रिपोर्ट्स में अनंत और राधिका की वेडिंग गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है. उनकी शादी में बॉलीवुड-हॉलीवुड से लेकर राजनीति की नामी हस्तियां शामिल होंगी.

Ro.No - 13672/140

बॉलीवुड के ये सितारे शामिल हो सकते हैं
शाहरुख खान
सलमान खान
आमिर खान
अमिताभ बच्चन (परिवार सहित)
कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा
जानवी कपूर
अर्जुन कपूर
आलिया भट्ट
विकी कौशल
कैटरीना कैफ

महाराष्ट्र के ये नेता शामिल हो सकते हैं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस
महाराष्ट्र पूर्व CM उद्धव ठाकरे

हल्दी और मेहंदी फंक्शन के अलावा नीता अंबानी-मुकेश अंबानी ने अपने बच्चों की नई जिंदगी की शुरुआत से पहले शिव-शक्ति की पूजा रखी। एक तरफ जहां मुकेश अंबानी, अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, तो वहीं कुछ दिनों पहले दोनों का संगीत कार्यक्रम हुआ था, जिसमें हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए थे।

उनके संगीत फंक्शन को कई सितारों ने भी अटेंड किया था। अब हाल ही में उसी सेरेमनी से विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की कौशल डांस टीचर की तरह मशहूर डायरेक्टर को स्टेप्स सिखा रहे हैं।

कार्दशियन सिस्टर्स भी होंगी शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के विदेशी मेहमानों की एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें मशहूर कार्दशियन सिस्टर भी शामिल होंगी। शादी में रियलिटी शो स्टार किम कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन मेहमान होंगी। इसके अलावा पीटर डायमेंडिस, कलाकार जेफ कून्स और कोच जे शेट्टी भी शामिल होंगे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग गेस्ट लिस्ट

अनंत और राधिका की शादी से पहले हमें उनकी गेस्ट लिस्ट के बारे में पता चला है, जिसमें बॉलीवुड और राजनीति के बड़े नामों के अलावा कई हॉलीवुड हस्तियों को भी शामिल किया गया है। इनमें अमेरिकी बिजनेसवुमेन और एक्ट्रेस किम कार्दशियन के मेकअप आर्टिस्ट मारियो डेडिवानोविक भी हैं। मारियो डेडिवानोविक की बात करें, तो वह फैशन इंडस्ट्री में बेहद लोकप्रिय हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी स्टार्स प्राइवेट जेट से भारत आएंगे।
इनके अलावा, जूलिया चाफे को भी अनंत और राधिका की शादी में इनवाइट किया गया है। बता दें कि जूलिया अंबानी फैमिली द्वारा इवेंट्स में पहनी जाने वाली कीमती ज्वेलरी के बारे में जानकारी देती रहती हैं। इसके अलावा, किम के हेयर स्टाइलिस्ट क्रिस एपलटन भी 12 जुलाई 2024 को शादी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

क्रिस एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कई हॉलीवुड हस्तियों के हेयर स्टाइलिस्ट हैं। इस समारोह में डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया को भी बुलाया गया है। इतना ही नहीं, इस यादगार शादी के खूबसूरत पलों को कैद करने के लिए लॉस एंजेलिस के टॉप-टियर फोटोग्राफर्स को भी निमंत्रण दिया गया है।

जानें कहा होगी अनंत-राधिका की शादी

अनंत और राधिका की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। अनंत और राधिका का साल 2022 में रोका हुआ था और सगाई 2023 में हुई थीं। शुक्रवार 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा। यह उत्सव शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here