Home Blog CG NEWS: ग्यारहवीं की छात्रा के साथ स्कूल में हुआ हैरान करने...

CG NEWS: ग्यारहवीं की छात्रा के साथ स्कूल में हुआ हैरान करने वाला मामला,पानी बाटल में मिला एसिड,पीने से जलन होने पर की शिकायत, जांच में जुटा स्कूल प्रबंधन

0

CG NEWS: Shocking incident happened with a Class 11 student in school, acid was found in water bottle, she complained of burning sensation after drinking, school management is investigating

ग्यारहवीं की छात्रा ने बोतल के पानी को गिराकर देखा तो उसमे से झाग बनने लगा। स्वजन को इसकी सूचना मिली तो वे तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रबंधन को खरी खोटी सुनाई। स्कूल प्रबंधन ने जांच का भरोसा दिलाया और बोतल को सुरक्षित रखा गया है। छात्रा के पिता ने बताया कि पखवाड़े भर पहले भी उसके पानी के बोतल में किसी ने वाशिंग पाउडर डाल दिया था। इसकी जानकारी उसके घर आने पर हुई।मगर इस घटना को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। अब बोतल में एसिड जैसे द्रव मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। आखिर स्कूल में ये सब लेकर कौन आ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Ro.No - 13672/140

मिला गुमनाम पत्र

बुधवार को स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में ही अंग्रेजी में लिखा एक गुमनाम पत्र मिला है जिसमे लिखा है कि स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते। स्कूल प्रबंधन ने पत्र मिलते ही ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कापी को जब्त किया है ताकि हैंडराइटिंग मिलान कर उस तक पहुंचा जा सके।इधर जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है पर किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी।स्‍कूल के प्राचार्य केके चंद्रा ने कहा कि सीसी टीवी फुटेज की जांच के अलावा छात्र छात्राओं से पूछताछ भी की जा रही है। प्रशासन से भी मदद ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here