Home Blog हैवानियत ऐसी कि रूह कांप जाए: पहले सामूहिक दुष्कर्म…फिर प्राइवेट पार्ट में...

हैवानियत ऐसी कि रूह कांप जाए: पहले सामूहिक दुष्कर्म…फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल,दरिंदगी की दास्तां

0

The brutality is such that it will make your soul tremble: First gang rape…then a liquor bottle was put in the private part, a tale of brutality

बदमाशों ने गैंगरेप की एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे किसी की भी रूह कांप जाएगी। ओडिशा के गंजाम जिले से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पहले एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और जब उससे भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ro.No - 13672/140

जानकारी के मुताबिक, खइरापल्ली गांव के पास चार बदमाशों ने पीड़ित महिला को घेर लिया और उसे जबरन उठाकर झील के पास ले गए। झील के पास ले जाने के बाद बदमाशों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने महिला के गुप्तांग में शराब की बोतल डाल दी और वहां से फरार हो गए।

घटना की जांच में जुटी पुलिस
महिला को कल खइरापल्ली गांव झील के पास गंभीर हालत में बचाया गया। बाद में पुलिस ने महिला को कविसूर्यनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला पर हमला करने वाला हमलावर बबनपुर इलाके का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जा रहा है कि गांजे के कारोबार को लेकर महिला पर हमला किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here