Home Blog अनंत अंबानी की शादी के लिए 100 प्राइवेट जेट बुक,10 NSG कमांडो…...

अनंत अंबानी की शादी के लिए 100 प्राइवेट जेट बुक,10 NSG कमांडो… मेहमानों को करोड़ों का रिटर्न गिफ्ट

0

100 private jets booked for Anant Ambani’s wedding, 10 NSG commandos… return gifts worth crores to guests

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे लाडले अनंत की शादी में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के सभी कार्यक्रम तीन दिन तक चलेंगे और 14 जुलाई को खत्म हो जाएंगे। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही संगीत और हल्दी सेरिमनी हुई, जिसमें घर-परिवार के अलावा कई फिल्म स्टार्स शामिल हुए। मुकेश अंबानी ने अनंत और राधिका की शादी के लिए बेहद खास तैयारियां की हैं और विदेशी मेहमानों को भी बुलावा भेजा है। यही नहीं, उनके लिए खास तौर पर प्राइवेट जेट भी तैयार करवाया है।

Ro.No - 13672/140

अंबानी परिवार अपने छोटे बेटे की शादी को सबसे खास और ग्रैंड सेलिब्रेशन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देश-विदेश से मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है। PM मोदी भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। वहीं फाइनल वेडिंग में अंबानी परिवार ने मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए हैं। पूरा मुंबई और अंबानी परिवार का एंटीलिया हाउस कड़े सुरक्षा घेरे मे है।

शादी से पहले अंबानी हाउस एंटीलिया में प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहा है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि अनंत अंबानी की शादी के लिए 100 से ज्यादा प्राइवेट जेट बुक किए गए हैं

कितना है किराया
इतने प्राइवेट जेट बुक करने में काफी खर्च आता है। कितना खर्च आता है और इसे कैसे बुक करें, आइए जानते हैं…
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए 3 फाल्कन-2000 और 100 से ज्यादा प्राइवेट जेट बुक किए गए हैं। किसी भी प्राइवेट जेट का किराया विमान के आकार, गंतव्य, मांग पर निर्भर करता है।
बाजार में 4 से लेकर 189 सीटों तक के प्राइवेट जेट उपलब्ध हैं। प्राइवेट जेट जितना बड़ा और आलीशान बुक होगा, किराया उतना ही ज्यादा होगा।

एक प्राइवेट जेट बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 14 सीटर फाल्कन 8X की कीमत 18 लाख रुपये है।
12 सीटर फाल्कन 2000 का किराया जहां 10 लाख से शुरू होता है, वहीं 8 सीटर किंग एयर B200 का किराया 5 लाख से शुरू होता है।

एक अन्य वेबसाइट पर, दिल्ली से मुंबई तक निजी जेट का किराया 10 लाख रुपये से 41 लाख रुपये तक है। जिसमें गल्फस्ट्रीम G200 (9 सीटर) का किराया 41 लाख रुपये था जबकि किंग एयर C90 (6 सीटर) का किराया 10 लाख रुपये था. प्राइवेट जेट बुक करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट्स पर जाया जा सकता है।

शादी में शामिल होंगी देश-विदेश की मशहूर हस्तियां

अनंत-राधिका की शादी में पॉलिटिशियन, बिजनेस पर्सनैलिटी, एंटरटेनेमेंट पर्सनैलिटी जैसे लोग शामिल होगें. इसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, ममता बनर्जी, एन चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण, स्टालिन जैसे राजनेता शामिल हैं. इसके अलावा ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन, इटली के पूर्व पीएम मत्तेयो रेनजी, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, किम कार्दशियन, क्लोई कार्दशियन, जॉन सीना, जय शेट्टी जैसे कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here