Home Blog अनंत-राधिका ने लिए सात फेरे, मंडप में रोने लगी दुल्हन, राधिका मर्चेंट...

अनंत-राधिका ने लिए सात फेरे, मंडप में रोने लगी दुल्हन, राधिका मर्चेंट ने पिता का हाथ थाम मंडप में ली एंट्री,पिता वीरेन मर्चेंट के गले लगाकर रोने लगीं

0

Anant-Radhika took seven vows, the bride started crying in the mandap, Radhika Merchant entered the mandap holding her father’s hand, started crying after hugging her father Viren Merchant

 

Ro.No - 13672/140

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आलीशान शादी को सालों तक याद रखा जाएगा। वेडिंग में अंबानी फैमिली का हर मेंबर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। अनंत-राधिका की शादी के ये फंक्शन 14 जुलाई तक चलेंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से स्टार्स की शानदार तस्वीरें और वीडियोज धीरे-धीरे सामने आ रही है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन सब के बीच अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पिता वीरेन मर्चेंट अपनी बेटी को गले लगाकर रोते दिखाई दे रहे हैं।

पिता के गले लग रो पड़ीं राधिका मर्चेंट
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपनी शादी में अपनी खुशी छिपा नहीं पाए। शुक्रवार, 12 जुलाई को इस जोड़े ने शादी कर ली। शादी से सामने आए इस इमोशनल वीडियो में राधिका को अपने पापा के गले लग कर रोते हुए देखा गया। वहीं इसी वीडियो में वीरेन मर्चेंट अपनी बेटी का हाथ अनंत को सौंपने से पहले इमोशनल होते दिखाई देते हैं और बाद में राधिका को शांत करते दिखते हैं। इस वीडियो में आपको राधिका मर्चेंट की उनके पिता के साथ बहुत प्यारी बॉन्ड देखने को मिलेगी।

एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत, (bride) राधिका मर्चेंट (Anant-Radhika) के साथ शादी (wedding) के बंधन में बंध गए। शुक्रवार रात जियो वर्ल्ड सेंटर में वरमाला के बाद लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म की गई। शुक्रवार शाम 4:30 बजे बारात एंटीलिया से रवाना होकर जियो वर्ल्ड सेंटर (Jio World Center) पहुंची थी।

शादी (wedding) के वेन्यू पर पहुंचने के बाद प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान (Shahrukh Khan), सलमान खान, रजनीकांत, रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स ने खूब डांस किया। साथ ही सेरेमनी में श्रेया घोषाल, सोनू निगम (Sonu Nigam) समेत कई आर्टिस्ट ने म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी। पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), पूर्व सीएम बिहार लालू प्रसाद यादव और बंगाल सीएम ममता बनर्जी समेत देश-विदेश के 2 हजार से ज्यादा सेलिब्रिटीज और नेताओं ने शादी (wedding) में शिरकत की थी।

दुल्हन (bride) राधिका ऑटोमैटिक पीकॉक थीम के कैरियर ‘मयूरवाहन’ में बैठकर स्टेज तक पहुंचीं। हालांकि इस दौरान राधिका इमोशनल भी गयी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant-Radhika) ने 7 फेरों के साथ एक-दूसरे से एक खास वादा किया है। दोनों को लिखित प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान करते हुए देखा गया। (bride) राधिका ने वादा किया कि उनका घर एक सुरक्षित स्थान होगा, प्यार और एकजुटता से भरा होगा। वहीं, अनंत (Anant Ambani) ने उसके साथ अपने सपनों का घर बनाने का वादा किया।

फूलों की चादर में भी हुई राधिका की एंट्री
राधिका मर्चेंट की एक एंट्री फूलों की चादर में हुईं. इस दौरान राधिका के साथ उनकी बहन अंजलि मर्चेंट नजर आईं. राधिका की यह एंट्री भी काफी खास रही. इस एंट्री के दौरान राधिका काफी मुस्कुरा रही थीं.

पिता का हाथ थामे मंडप पहुंचीं राधिका मर्चेंट
वहीं, राधिका मर्चेंट की मंडर में एंट्री अपने पिता वीरेन मर्चेंट का हाथ थामकर हुई. राधिका मंडप तक अपने पिता का हाथ थामे हुए पहुंचीं. राधिका मर्चेंट की इस एंट्री ने काफी लोगों को इमोशनल कर दिया.

शादी के लिए, राधिका ने अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइनर ड्रेस पहनीं। वहीं दुल्हन को सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था। दूसरी ओर, अनंत की राजसी शादी की ड्रेस को सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट शालीना नैथानी ने स्टाइल किया था। इसी वायरल वीडियो में राधिका और अनंत अपने मंडप में खड़े होकर एक-दूसरे को खुशी से गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। कपल का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

अनंत-राधिका की शाही शादी
12 जुलाई, वो यादगार दिन था जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जन्मों जन्मांतर के बंधन में बंधे। जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत-राधिका की शाही शादी हुई। बीते साल 29 दिसंबर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई राजस्थान में हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here