Home Blog 24 घंटे के अंदर पूजा खेडकर की ‘बंदूकबाज मां’ की निकली हेकड़ी,...

24 घंटे के अंदर पूजा खेडकर की ‘बंदूकबाज मां’ की निकली हेकड़ी, पिस्तौल लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

0

Within 24 hours, Pooja Khedkar’s ‘gun-wielding mother’s’ arrogance was exposed, video of her brandishing a pistol went viral

 

Ro.No - 13672/140

महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के बाद अब उनकी मां मनोरमा खेडकर की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस ने मनोरमा के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 143, 144, 147, 148 और 149 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. दरअसल IAS मैडम की मां मनोरमा का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो पिस्तौल लहराती दिख रही हैं.

पूजा की मां एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बंदूक लेकर कुछ लोगों को धमकाते नजर आ रही हैं.यह वीडियो 2023 का है, जिसमें मनोरमा खेडकर हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमका रही हैं. दरअसल ये मामला किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि वह जमीन पर कब्जे को लेकर किसान को धमका रही है.

मीडिया को दी थी धमकी
इसके अलावा मनोरमा खेडकर का मीडिया को धमकाते वीडियो भी वीडियो वायरल हुआ था. उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर वीडियो बनाने वाले मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया था. पूजा खेडकर की मां ने कहा था कि अगर मेरी बेटी ने सुसाइड कर लिया तो मैं आप सबको अंदर डाल दूंगी. उन्होंने मीडियाकर्मियों को धमकी भी दी थी और कैमरे पर हाथ भी मारा था.

पुणे से वाशिम जिले में हो चुका है ट्रांसफर

IAS पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर कर दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार ने सत्ता के दुरुपयोग की शिकायतों के कारण खेडकर का ट्रांसफर किया है. पुणे कलेक्टर डॉ. सुहास दिवासे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूजा खेडकर की शिकायत की थी. अब उन्हें वाशिम जिले की एडिशनल असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में नियुक्ति मिली है.

शुक्रवार को मां का वीडियो हुआ था वायरल
पूजा खेडकर की मां भी कम नहीं हैं. पिस्तौल लेकर कुछ लोगों को धमकाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिख रही घटना पूजा के पिता दिलीप खेडकर द्वारा पुणे के मुलशी तहसील के धाडवाली गांव में खरीदी गई जमीन से संबंधित है. दिलीप खेडकर महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. स्थानीय लोगों का दावा था कि खेडकर ने पड़ोसी किसानों की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है. दो मिनट के वीडियो में पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर अपने सुरक्षा गार्डों के साथ पड़ोसियों के साथ तीखी बहस करती नजर आ रही हैं. हाथ में पिस्तौल लिए मनोरमा खेडकर को एक आदमी पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. वह उसके पास जाती हैं और पिस्तौल को उसके चेहरे के सामने लहराती है और फिर उसे अपने हाथ में छिपा लेती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here