Home Blog BREAKING : भीषण सड़क हादसा , बिहार में स्कॉर्पियो और डंपर की...

BREAKING : भीषण सड़क हादसा , बिहार में स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर में 5 लोगों की मौत

0

BREAKING: Horrible road accident, 5 people died in collision between Scorpio and dumper in Bihar

किशनगंज. बिहार में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर से कई लोगों की जान ले ली है. किशनगंज के पौआखाली के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत की बातें कही जा रही है जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. यह दुर्घटना पेटभरी के पास एनएच 327ई पर स्कोर्पियो और डम्पर में भिड़ंत से हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले लोग जोकीहाट थाना के थपकोल के रहने वाले थे.

Ro.No - 13672/140

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार अररिया से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी. पौआखाली के पेटभरी के पास सामने से आ रहे डंपर ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी. ठोकर इतनी भयंकर थी कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद एनएच 327ई पर भयावह मंजर देखने को मिला. सड़क खून से पट गई और लाशें इधर-उधर बिखर गईं. हादसे में घायल हुए बच्चे छटपटाते हुए नजर आए. देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. लोगों ने घायल बच्चों को संभाला और पुलिस को सूचना दी.

घायलों में कई बच्चे शामिल

मिली जानकारी के अनुसार घायलों में कई बच्चे शामिल हैं। स्कार्पियो सवार लोग अररिया से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे। दर्दनाक हादसे के बाद सड़क खून पट गई और लाशें इधर-उधर बिखर गई। हादसे में घायल बच्चे छटपटाते हुए नजर आए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा गई और लोगों ने घायल बच्चों को संभाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here