Gorakhpur Express Fire: Due to brake binding, a coach of Lokmanya Tilak Terminus-Gorakhpur Express caught fire in Thane, Maharashtra, fire broke out near the wheels
मुंबई। मुंबई में बड़ा रेल हादसा होते होते बचा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक कोच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहियों के पास आग लग गई।मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यह बहुत छोटी आग थी और दो अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके इसे तुरंत बुझा दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन 20 मिनट बाद अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन एलटीटी से 26 मिनट देरी से सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई थी।सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Ro.No - 13672/140





