Guests had to fill a Google form at Anant-Radhika’s wedding, entry was granted by showing QR code, advanced technology was used for the security of guests
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इन दिनों हर किसी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। 12 जुलाई को आयोजित इस शादी में मशहूर हस्तियों, बिजनेस टाइकून, क्रिकेटर, फिल्म स्टार और राजनेताओं की मौजूदगी रही। इस भव्य शादी में हाई-प्रोफाइल मेहमानों की एंट्री और उनकी सिक्योरिटी के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। अंबानी परिवार की इस भव्य शादी में पहुंच रहे लोगों के लिए क्यूआर कोड, गूगल फॉर्म (QR Code And Google Forms) जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था।

Google Forms भरने के साथ हुई मेहमानों की एंट्री
रिपोर्ट्स की मानें तो एशिया के सबसे अमीर शख्स के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी अटेंड कर रहे मेहमानों से एंट्री के लिए गूगल फॉर्म भरवाए गए थे।
गूगल फॉर्म और ईमेल के साथ शादी में पहुंच रहे मेहमानों की अटेंडेंस कन्फर्म की जा रही थी। यह किसी भी शादी में मेहमानों के प्रवेश को लेकर पहली बार था जब इस तरह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।इसके साथ ही जो भी मेहमान शादी में आ रहे थे, उन्हें प्रोग्राम से 6 घंटे पहले क्यूआर कोड साझा किया गया था.
कराया QR Code स्कैन
कार्यक्रम से छह घंटे पहले मेहमानों के मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड भेज दिए गए थे. वहां पहुंचने पर, मेहमानों को प्रवेश द्वार पर अपने क्यूआर कोड स्कैन करवाने पड़े, जिससे उनकी जानकारी जल्दी और आसानी से मिल जाती थी.
हाथों पर बांधे गए रिस्टबैंड
जैसे ही मेहमान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, उनसे मोबाइल फोन पर भेजे गए क्यूआर कोड और ईमेल को स्कैन कराने के बाद एंट्री कराने की अनुमति दी गई. इसके साथ ही सभी मेहमानों की कलाई पर अलग-अलग रंग के कागज के रिस्टबैंड बांधे गए. इससे उन्हें रंग के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में एंट्री दी गई.



