Landslide on Konkan Railway route due to heavy rains, all rail passengers stranded for 15 hours; Services affected on Konkan Railway route
Konkan Railway landslide: भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण रविवार शाम को कोंकण रेलवे मार्ग पर सेवाएं पूरी तरह ठप्प हो गईं। भूस्खलन के कारण मार्ग पर रुकी ट्रेनों में 15 घंटे से अधिक समय से सभी यात्री फंसे रहे। हालांकि, कोंकण रेलवे ने सोमवार को सभी यात्रियों के लिए राज्य परिवहन बसों की व्यवस्था की।

कोंकण रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार शाम महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में विन्हेरे और दीवान खावती स्टेशनों के बीच भूस्खलन आया। इसके लगभग 22 घंटे बाद पटरियों को साफ करने के प्रयास जारी हैं।
बहाली प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा
रविवार को दोनों जिलों में भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण इस मार्ग पर रेल सेवाएं ठप हो गईं। कोंकण रेलवे मार्ग महाराष्ट्र के रोहा और केरल के थोकुर के बीच फैला हुआ है। उन्होंने कहा, ‘भारी बारिश और पटरियों पर कीचड़ आने के कारण बहाली प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है।’
महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में रविवार शाम भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं। कोंकण रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि भूस्खलन शाम करीब पांच बजे विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के ठीक बाहर हुआ। उन्होंने कहा, “उस समय इस खंड से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी।” अधिकारी ने बताया कि कोंकण मार्ग पर विभिन्न स्टेशनों पर लंबी दूरी की पांच- छह ट्रेन रोक दी गई हैं। अधिकारी ने बताया कि पटरी साफ करने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को घटनास्थल पर ले जाया गया है। अधिकारी ने कहा, “एक जेसीबी पहले ही मौके पर पहुंच चुकी है और एक पोकलेन मशीन भी आने वाली है। दो-तीन घंटे में सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं।”राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समान विचारधारा वाली राष्ट्रवादी महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है।



