Rohru in Himachal is the best place to visit on a low budget, it is perfect for a two to three day trip, you can plan a romantic trip with your partner

अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें वीकेंड घर पर बैठकर बिताना पसंद नहीं और हर छुट्टी में पहले से ही उनकी ट्रिप फिक्स रहती है, तो स्योर आपने अपने शहर के आसपास ज्यादातर जगहों को कवर कर लिया होगा, लेकिन अगर आपको घूमने के साथ थोड़ा एडवेंचर पसंद है, बॉडी के साथ माइंड को भी रिलैक्स करना चाहते हैं, तो इस बार किसी ऑफबीट डेस्टिनेशन का प्लान बनाएं। हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित रोहडू छोटा सा टाउन है दो से तीन दिनों के ट्रिप के लिए यह काफी अच्छी जगह है बहुत ही कम बजट में निपटा सकते हैं रोहडू का ट्रिप।
दिल्ली और इसके आसपास रहने वालों के लिए शिमला, मनाली ही घूमने के सबसे पहले ऑप्शन्स होते हैं, लेकिन इन जगहों पर कई ऐसे छोटे-छोटे गांव और नगर हैं, जो खूबसूरत होने के साथ ही कई तरह की खासियत समेटे हुए हैं। ऐसी ही एक जगह है रोहडू, जो शिमला में स्थित एक छोटी सी जगह है। यहां आप दोस्तों या पार्टनर किसी के भी साथ आकर छुट्टियों को भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात कि काफी कम बजट में आप इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। गर्मियों से राहत पाने की यह काफी अच्छी जगह है। मानसून में यहां पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
पब्बर घाटी
पब्बर वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं हरे-भरे पहाड़ और नदियां। रोहडू आकर पब्बर घाटी नहीं देखी, तो बहुत कुछ मिस कर दिया। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह काफी अच्छी जगह है। चंद्रनाहन झील के पास बैठकर दोस्तों या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं।
चाशंल रेंज
चांशल रेंज एडवेंचरस जगह है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो आपको ये जगह बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। चांशल रेंज समुद्र तट से लगभग 4000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तक पहुंचने का रास्ता मनोरम होने के साथ ही खतरों से भी भरा है। सर्दियां शुरू होने से पहले ये जगह घूम लें क्योंकि सर्दियों में ये जगह बंद कर दी जाती है।
कहा जाता है कि इस स्थान का निर्माण पांडवों ने किया था। आसपास की हरियाली और सुहावना मौसम इस जगह को खास बनाते हैं। आस-पास कई मंदिर हैं। प्राचीन मंदिर न केवल देखने में बहुत अच्छे लगते हैं बल्कि उनकी प्रसिद्धि भी बहुत अधिक होती है।
हरे-भरे पहाड़ और नदियाँ पाबा घाटी की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं। अगर मैंने रोल में पहुंचने के बाद पावर वैली नहीं देखी होती, तो मैं बहुत कुछ मिस कर देता। पर्वतारोहियों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। चंद्रनाहन झील के पास बैठें और अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ मस्ती करें।
शांशल पर्वत रोमांच से भरपूर जगह है। यदि आपको रोमांच पसंद है, तो आपको निश्चित रूप से इस जगह को मिस नहीं करना चाहिए। चंचल पर्वत तट से लगभग 4,000 फीट ऊपर स्थित है। यहां का रास्ता न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि खतरों से भी भरा है। सर्दी शुरू होने से पहले जाएँ क्योंकि सर्दी में यह बंद रहता है।
कैसे पहुंचें रोहडू?
दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा यहां से शिमला के लिए आसानी से बसें मिल जाती हैं। शिमला पहुंचकर आपको रोहडू के लिए बस लेनी होगी।
अगर आप रोहड़ू ट्रेन से आने की सोच रहे हैं, तो कालका यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। जहां से छोटी गाड़ियां चलती हैं रोहडू के लिए।



