Delhi Metro’s big gift for air travellers, ‘check-in and baggage-drop’ service started at metro station for international passengers
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन -डीएमआरसी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘चेक-इन’ सुविधा का विस्तार किया है.

डीएमआरसी ने कहा कि पहले केवल घरेलू यात्रियों के लिए उपलब्ध ‘चेक-इन और बैगेज-ड्रॉप’ सेवा अब एअर इंडिया और विस्तार एयरलाइंस के साथ उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी उपलब्ध है.
डीएमआरसी ने कहा है कि यात्रियों को और अधिक फायदा पहुंचाने के लिए इस सुविधा के लिए और ज्यादा से ज्यादा एयरलाइन को आमंत्रित करती है. इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाना तथा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे -आईजीआई से प्रस्थान करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्रा को सुव्यवस्थित करना है.
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड -डीआईएएल, एअर इंडिया और विस्तार एयरलाइंस के सहयोग से डीएमआरसी दिल्ली के इन प्रमुख मेट्रो स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आसान चेक-इन की सुविधा को लेकर इस सेवा का विस्तार कर रही है. ‘चेक-इन काउंटर’ जून के पहले सप्ताह में चालू हो गए. डीएमआरसी ने कहा कि यात्री इन मेट्रो स्टेशन पर अपना सामान चेक-इन करा सकते हैं और उनके सामान को उन्नत स्वचालित प्रणालियों का उपयोग करके विमान तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जाएगा.
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर इन यात्रियों के लिए चेक-इन की व्यवस्था दी जाएगी। डीएमआरसी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। मेट्रो स्टेशनों पर चेक-इन काउंटर जून के पहले सप्ताह में चालू हो गए।
यह दो एयरलाइंस दे रहीं सुविधा
पहले केवल घरेलू यात्रियों के लिए ‘चेक-इन और बैगेज-ड्रॉप’ सेवा दी जा रही थी। अब एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के अंतरराष्ट्रियों यात्रियों को यह सुविधा दी जाएगी।
डीएमआरसी ने अन्य एयरलाइंस से भी यह सुविधा अपने यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए भी आमंत्रित किया है।
चेक-इन सुविधा आसान बनाना लक्ष्य
डीएमआरसी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) से प्रस्थान करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्री सुविधा को बढ़ाना और यात्रा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के सहयोग से डीएमआरसी दिल्ली के इन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए चेक-इन की सुविधा आसान करने के लिए इस सेवा का विस्तार कर रहा है।
DMRC ने दी जानकारी
डीएमआरसी ने बताया कि यात्री इन मेट्रो स्टेशनों पर अपना सामान चेक-इन कर सकते हैं और उनके सामान को विमान तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जाएगा. यह सेवा एयर इंडिया के यात्रियों के लिए नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक और विस्तारा एयरलाइंस के यात्रियों के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर हर दिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध है.
वहीं यात्री अपनी घरेलू उड़ान के प्रस्थान से 12 से दो घंटे पहले और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चार घंटे से तीन घंटे के बीच कभी भी चेक-इन कर सकते हैं. इसके अलावा नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एयरलाइन चेक-इन काउंटर कॉनकोर्स स्तर पर स्थित हैं, जबकि शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर चेक-इन काउंटर कॉनकोर्स स्तर पर वीएफएस ग्लोबल ऑफिस के बगल में स्थित हैं.



