TET Exam 2024: TET exam will be held again, Vyapam took the decision after finding the complaint correct, know why Vyapam took the decision
TET Exam 2024 रायपुर।एक तरफ जहां पूरे देशभर में नीट की परीक्षा सुर्खियों में बनी हुई है तो वही छत्तीसगढ़ में नीट के साथ टीईटी परीक्षा भी विवादों में रही. धमतरी में TET की परीक्षा में लापरवाही का आरोप लगने के बाद व्यापम अब एक बार फिर एग्जाम आयोजित कर रहा है. 20 जुलाई को धमतरी के भखारा स्थित महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई है.

व्यापम ने यह फैसला उक्त परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट डेढ़ घंटा विलंब वितरित किए जाने की शिकायत सही पाए जाने के मद्देनजर लिया है। व्यापम ने इस परीक्षा सेंटर में ओएमआर सीट विलंब से दिए जाने की शिकायत की जांच धमतरी कलेक्टर से कराई गई थी।
गौरतलब है कि व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन हेतु) (टीईटी-2024) का आयोजन 23 जून 2024 को अपरान्ह 2 से 4.45 बजे के मध्य किया गया था। परीक्षा केन्द्र 1520-महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भखारा, जिला धमतरी में द्वितीय पाली में कुल 400 आबंटित परीक्षार्थियों में से 288 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा केन्द्र में उत्तर पुस्तिका (ओ.एम.आर.) विलंब से प्राप्त होने की लिखित शिकायत परीक्षार्थियों ने की थी। इस संबंध में कलेक्टर, धमतरी से तथ्यात्मक प्रतिवेदन मंगाया गया। कलेक्टर, धमतरी ने प्रतिवेदन में यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि उक्त केन्द्र में परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका (ओ.एम.आर.) 1.30 घंटे विलंब से अपरान्ह 3.30 बजे वितरित की गई थी। इसको देखते हुए व्यापम ने परीक्षार्थियों के हित में पुनः परीक्षा का विकल्प देने का निर्णय लिया गया है।
मामला जिले के भखारा स्थित शासकीय कॉलेज सिहाद का है। इस सेंटर पर 400 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। टेट एग्जाम दो पालियों में संपन्न हुआ। सिहाद कॉलेज के अभ्यर्थियों का कहना है कि दूसरी पाली के परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र दो बजे मिलना था, लेकिन उन्हें एक घंटा लेट से प्रश्नपत्र दिया गया। ऐसे में वे सभी प्रश्नों को हल नहीं कर पाए, जिसको लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बहरहाल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि व्यापम से बात करने के बाद भी अतरिक्त समय दिया गया।



