Lapse in Amit Shah’s security! A drunk man was following Amit Shah’s convoy! DSP’s reaction: It would have been a lapse if he was not caught
रांची। Amit Shah Security Laps रांची में शनिवार को भाजपा के कार्यक्रम में जाने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सूरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे अमित शाह के काफिले का कुछ लोगों ने पीछा किया। इसे मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये सभी नशे में थे।

अब इस मामले पर रांची डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा का बयान सामने आया है कि उन्होंने कहा कि आरोपी गृह मंत्री अमित शाह काफिले में नहीं घुस पाए थे। हालांकि, वह तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उनके काफिले का पीछा कर रहा था। इस वजह से उसे गिरफ्तार किया गया।
काफिले का पीछा कर रहे थे दो युवक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचे थे. जब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उनका काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए निकला, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक काफिले में घुस गए.
हालांकि, दोनों युवकों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया. एएनआई से बातचीत में डीएसपी ने गिरफ्तार किए गए युवकों से पूरा मामला बताने को कहा. इस पर दोनों युवकों ने खुद के नशे में होने की बात कबूल की. डीएसपी ने कहा कि सुरक्षा में चूक जैसा कोई मामला अभी तो नहीं लग रहा है.उन्होंने कहा कि अगर दोनों युवक भाग जाता, तब ना सुरक्षा में चूक कहलाता. अब तो दोनों को पकड़ लिया गया है. उनसे मीडिया कर्मियों ने पूछा कि अगर इन युवको की बाइक केंद्रीय गृह मंत्री की गाड़ी से टकराता जाती तो फिर क्या होता. जवाब में डीएसपी ने कहा कि अरे भाई मैंने इसको कोई भी घटना करने से पहले ही पकड़ लिया. अब इसको सुरक्षा चूक कैसे कहेंगे.
दोनों युवकों की सामने आई पहचान
अमित शाह के काफिले में बाइक लेकर घुसे दोनों युवकों की पहचान भी सामने आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शख्स का नाम अंकित और दूसरे का नाम मोहित है. अमित शाह की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले शख्स ने कहा कि उसे नहीं पता था कि किसका काफिला जा रहा था. उसने यह भी कहा कि वह कोई अपराधी नहीं है.
बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे. यहां उन्होंने दावा किया कि 2024 विधानसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.



