The accused who raped a woman on the pretext of marrying her was arrested by Bhatapara Rural Police Station
सौरभ बरवाड़@भाटापारा- थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा महिला एवं बच्चो संबंधी अपराध मे सलिप्त लोगो पर त्वारित कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण के अपराध क्रमांक 363 /2024 धारा 376 भादवि के आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

विवरण इस प्रकार है, पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि ग्राम कोहका का आरोपी सुरज कुमार, मैं तुमसे शादी करूंगा कहकर, जबरन मेरे सांथ दुष्कर्म किया है और शादी करने की बात पर इंकार कर दिया। इसी बीच पीड़िता की अन्य जगह शादी हो जाने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के पति को अपने और पीड़िता के संबंध के बारे में बताकर, फोटो दिखाकर शादी तुड़वा दिया। कि लिखित आवेदन पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण सदर में आरोपी सुरज कुमार उम्र 21 साल निवासी ग्राम कोहका थाना नेवरा के विरुद्ध अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से दिनांक 20-07-2024 को विधिवत गिफ्तार कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है।



