The entire examination system is a fraud, Rahul Gandhi called the country’s examination system a fraud, uproar in Parliament over NEET paper leak case, Education Minister got angry over the statement
नई दिल्ली: संसद में आज (22 जुलाई 2024) से बजट सत्र शुरू हो गया है। संसद सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में पेपर लीक मामले को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने देश के परीक्षा सिस्टम को फ्रॉड बताया। राहुल ने कहा कि शिक्षा मंत्री समझ नहीं पा रहे कि क्या हो रहा है। राहुल गांधी के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने भी पलटवार किया।

राहुल गांधी ने देश के परीक्षा सिस्टम को बताया फ्रॉड
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘ये देश के लिए जानना जरूरी है कि हमारी परीक्षा सिस्टम में दिक्कत है नीट ही नहीं सबक जगह ये समस्या है। मुझे नहीं लगता कि शिक्षा मंत्री कुछ समझ पा रहे हैं। अभी जो रहा है उससे देश चिंतित है, भारतीय परीक्षा सिस्टम फ्रॉड है। लाखों लोगों का मानना है कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है तो आप इंडियन एग्जामिनेशन सिस्टम को खरीद सकते हैं। आप क्या कर रहे हैं, सिस्टेमिक लेवल पर क्या कर रहे हैं।’
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब
राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत है। मुझे जनता ने चुनकर सदन में भेजा है और मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
इसके बाद राहुल गांधी फिर सदन में खड़े हुए। उन्होंने कहा शिक्षा मंत्री ने सबपर आरोप लगाए खुद को छोड़कर, मुझे नहीं लगता कि उनको समझ है जो कुछ यहां हो रहा है
राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट मुद्दे पर अपनी बात रखी और कहा कि नीट विवाद से लाखों छात्र प्रभावित हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में बड़ी खामियां हैं और पैसे के बल पर सौदा संभव है। राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में जो भी खामियां हैं, उन्हें दूर किया जाना चाहिए।



