Actress Pranitha Subhash gave good news, the actress will become a mother for the second time at the age of 31, said- pants are not fitting, people are impressed by South Beauty
Pranitha Subhash Second Pregnancy: सिनेमा वर्ल्ड के लिए साल 2024 बेहद खास रहा है, इस साल कई सेलेब्स के घर नन्हा मेहमान आया है और कुछ के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम शुमार हो गया है। साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और उन्होंने खास अंदाज में फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म ‘हंगामा 2’ में काम करने वाली एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष जल्द ही मां बनने वाली हैं।

एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज
साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर फैंस को गुड न्यूज दी है। प्रणिता सुभाष ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें वो ब्लैक कलर के टॉप और जींस पहने दिखाई दे रही हैं और उन्होंने अपनी जींस का बटन खोला हुआ है। जींस के बटन खुला रख अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर प्रणिता ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउसमेंट की है।
फिर से मां बनेंगी प्रणिता सुभाष
साल 2021 में प्रणिता सुभाष ने मशहूर बिजनेसमैन नितिन राजू के साथ इंटीमेट वेडिंग की थी। इसके एक साल बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया, जोकि अब 2 साल की हो गई हैं। अब गुरुवार को प्रणिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर, दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।
एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को शामिल किया है, जिसमें वह बेबी बंप दिखाती हुईं नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा- राउंड 2 और ये पेंट अब फिट नहीं आएगी। इस अंदाज में प्रणिता ने दूसरी बार मां बनने को लेकर फैंस को जानकारी दी है। उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है और हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है।
हालांकि, किस महीने में प्रणिता दूसरे बच्चे को जन्म देंगी, इस मामले में अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन 3 साल के भीतर दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर फिलहाल उनका नाम चर्चा में आ गया है।
प्रणिता सुभाष की फिल्में
प्रणिता सुभाष ने 2010 में ‘पोर्की’ नाम की कन्नड़ फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की। बीते वर्षों में, उन्होंने कन्नड़, तेलुगू, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ फिल्मों में ‘भीमा थेराडाल्ली, ‘अटारिंटिकी डेरेडी, ‘मासु अंगिरा मसिलामणि’ और ‘बावा’ शामिल हैं।



